विशाल भारद्वाज
- फोटो : Social Media
इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशकों में से एक विशाल ने कई बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्ट किया है। इनमें विलियम शेक्सपियर के नाटक मैकबेथ पर आधारित फिल्म 'मकबूल' और विलियम की किताब ओथेलो पर बनी 'ओमकारा', रस्किन बॉन्ड की एक कहानी पर आधारित 'द ब्लू अम्ब्रेला', 'हैदर', 'कमीने' और 'सात खून माफ' जैसी फिल्में शामिल हैं। आज भी उनका यह सफर सफलतापूर्वक बढ़ रहा है। विशाल ने आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' में भी म्यूजिक दिया है।