कमाल राशिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कमाल राशिद खान ने लगातार कई ट्वीट किए और इसमें उन्होंने न सिर्फ सलमान खान को लेकर लिखा बल्कि अक्षय कुमार का नाम भी घसीट दिया। केआरके ने लिखा, 'क्या कोई मुझे समझा सकता है, मैं एक कनाडाई नागरिक को भारतीय क्यों कहूं? मुझे 55+ साल के आदमी को 20 साल का प्यारा लड़का क्यों कहना चाहिए? कुछ लोगों को खुश करने के लिए मैं झूठ क्यों बोलूं? और बॉलीवुड के लोग मेरे बयानों से इतना प्रभावित क्यों होते हैं, जब मैं उनके लिए कोई नहीं हूं।'
आगे लिखा, 'मैं किसी के घर कुछ कहने नहीं जा रहा हूं। अगर मैं अपने घर पर बैठकर सच कह रहा हूं, तो आप इतना प्रभावित क्यों हो रहे हैं? आप प्रभावित हो रहे हैं क्योंकि आप जानते हैं और लोग जानते हैं कि मैं सच कह रहा हूं। और सच्चाई इस दुनिया में सबसे कड़वी चीज है।' फिलहाल, इस मामले में कोर्ट अपना फैसला सुना चुकी है अब देखना दिलचस्प होगा कि केआरके हाईकोर्ट में क्या कहेंगे।