कमाल राशिद कुमार (खान) का बॉलीवुड की फिल्मों और कलाकारों पर लगातार तीखे हमले जारी हैं। हाल ही में उन्होंने तापसी की फिल्म दोबारा को फ्लॉप बताते हुए कई ट्वीट कर डाले जिसके बाद एक्ट्रेस से भी रहा नहीं गया और दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। दरअसल, खुद को देश का नंबर वन क्रिटिक कहने वाले केआरके ने हाल ही में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर जमकर निशाना साधा था। इसके बाद अब वह तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' पर ट्वीट के जरिए लगातार हमला कर रहे थे।