केआरके उर्फ कमाल आर खान ने 'ब्रह्मास्त्र रिव्यू' पर अपडेट जारी करते हुए ट्वीट किया है। बता दें कि जब से केआरके जेल से बाहर आए हैं, हर कोई उनकी पोस्ट पर कमेंट कर ब्रह्मास्त्र पर रिव्यू जारी करने की मांग कर रहा है। लेकिन, जमानत मिलने के बाद से कमाल आर खान के तेवर कुछ अलग दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने जेल से बाहर आते ही पहला ट्वीट किया 'मैं बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं'। देखते ही देखते यह वायरल हो गया। लेकिन इस ट्वीट के कुछ घंटों बाद ही केआरके के तीखे तेवर ठंडे पड़ गए और उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।