कमाल आर खान यानी केआरके अपने ट्वीट को लेकर अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। केआरके अक्सर ही अपने विवादित ट्वीट से बॉलीवुड के सितारों पर निशाना साधते हैं और कई बार उनसे जुड़े खुलासे भी करते रहते हैं। वहीं, अब उन्होंने ऋतिक रोशन को अपनी चपेट में ले लिया है। केआरके ने हाल ही में अभिनेता की फिल्म 'फाइटर' को 'विक्रम वेधा' की तरह डिजास्टर बताया था और अब उन्होंने अभिनेता का एक वीडियो शेयर किया है।