फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: केआरके ने बॉलीवुड पर फिर कसा तंज, बोले- सुशांत सिंह राजपूत के श्राप का शिकार...

Wed, 12 Oct 2022 12:30 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केआरके - फोटो : social media
कमाल आर खान यानी केआरके सोशल मीडिया पर कई बार बॉलीवुड के निर्माताओं से लेकर अभिनेता और अभित्रियों पर तंज कसते नजर आते हैं। वह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब केआरके ने अपने नए ट्वीट से एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बॉलीवुड को कटघरे में खड़ा किया है और सुशांत के श्राप का शिकार बताया है। इसी के साथ कमाल आर खान ने बॉलीवुड को संयुक्त हवन तक करने व भगवान से माफी मांगने की सलाह भी दे डाली है।
 

TMKOC: हे मां माताजी! दयाबेन को हो गया कैंसर? जेठालाल ने बताया क्या है सच्चाई

विज्ञापन

2 of 4
कमाल आर खान - फोटो : social media

कमाल आर खान ने बॉलीवुड को बताया सुशांत सिंह राजपूत के श्राप का शिकार
केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा- "मुझे पहले विश्वास नहीं था। लेकिन अब मुझे यह भी विश्वास हो रहा है कि बॉलीवुड सुशांत सिंह राजपूत के श्राप का शिकार है। पूरे बॉलीवुड को एक संयुक्त हवन करना चाहिए और भगवान से क्षमा मांगनी चाहिए। उन्हें भगवान से वादा करना चाहिए कि वे भविष्य में सुशांत और मुझ जैसे बाहरी लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।"

विज्ञापन

3 of 4
krk
पहले भी लगाया था धमकाने का आरोप
बता दें कि इससे पहले भी केआरके सुशांत को लेकर बॉलीवुड पर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि बॉलीवुड वालों ने जैसे सुशांत सिंह राजपूत को बुली किया वैसे ही मेरे साथ कर रहे हैं और मुंबई छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। सुशांत सिंह भी मुंबई छोड़ना चाहते थे और डर के चलते कहीं और सेटल होना चाहते थे, लेकिन मैं नहीं मरूंगा और अकेले पूरे बॉलीवुड  से लड़ूंगा।


 

Bigg Boss 16: स्वाति मालीवाल को मिली दुष्कर्म की धमकी, साजिद खान के खिलाफ उठाया था कदम

विज्ञापन

4 of 4
krk
विवादित ट्ववीट्स की वजह से जाना पड़ा था जेल
केआरके अपने बयानों की वजह से कई बार विवादों में भी फंस जाते हैं। हाल ही मे उनक अपने कुछ पुराने ट्वीट्स के चलते जेल भी जाना पड़ा था जिसके बाद उन्होंने दावा किया था कि लॉकअप में वह दस दिनों तक बिना पानी के रहे थे और इस वजह से उनका दस किलो वजन भी घट गया है।


 

Badshah: चुपके-चुपके इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं बादशाह, एक साल बाद हुआ खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें