फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: केआरके ने आमिर खान पर लगाया बड़ा आरोप, 'लाल सिंह चड्ढा' में नागा चैतन्य के किरदार को लेकर कही ये बात

Tue, 26 Jul 2022 09:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केआरके-आमिर खान, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले आमिर इसे हिट बनाने के लिए जोर शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी बेताबी नजर आ रही है। इस बीच केआरके ने फिल्म को लेकर एक ऐसा दावा किया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, केआरके ने यह दावा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे साउथ एक्टर नागा चैतन्य को लेकर किया है। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं पूरा मामला
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने किया ये बड़ा दावा
खुद को नंबर वन क्रिटिक घोषित कर चुके केआरके ने हाल ही में दावा किया कि है कि नागा चैतन्य इस फिल्म में काम करने के बाद पछता रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया, 'नागा चैतन्य ने अपने एक डायरेक्ट मित्र से बताया है कि वह लाल सिंह चड्ढा में काम कर पछता रहे हैं। उन्हें नहीं पता था कि यह इतनी बुरी होगी। लेकिन अब इसे अच्छा बोलने के अलावा क्या किया जा सकता है।' 
विज्ञापन

3 of 4
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने किया था आमिर का शुक्रिया
जहां एक ओर केआरके इस तरह का दावा कर रहे हैं। वहीं, नागा ठीक इसके उलट फिल्म में काम करने को लेकर आमिर खान का शुक्रिया अदा कर चुके हैं। केआरके इससे पहले भी नागा और समांथा को लेकर बड़ा दावा कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने आरोप लगाया था कि दोनों के तलाक का कारण आमिर ही हैं। उन्होंने कहा था कि आमिर ने ही नागा को तलाक देने के लिए मनाया था। बता दें कि आमिर की इस फिल्म में नागा एक सैनिक के किरदार में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड में यह उनकी पहली फिल्म है। उनके पिता नागार्जुन साउथ का बड़ा नाम हैं। वह भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आमिर खान लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले वह आखिरी बार फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें