फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: मौनी रॉय का ग्लैमरस अवतार और जलपरी बनीं कृति खरबंदा, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Tue, 26 Jul 2022 08:29 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मौनी रॉय, कृति खरबंदा - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं, ऐसे में सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी अपडेट देते रहते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, तो चलिए 10 तस्वीरों में बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
विज्ञापन

2 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
ईशा गुप्ता
आश्राम 3 के बाद से ईशा गुप्ता काफी लोकप्रिय हो गई हैं। वह अक्सर ही अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। आज उन्होंने अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अलग-अलग आउटफिट में नजर आ रही हैं। फैंस को ईशा का अंदाज पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 11
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
मौनी रॉय
मौनी रॉय अपने लुक्स के चलते अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। मौन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना बोल्ड लुक शेयर किया है, जिसमें वह कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं।

 

4 of 11
कृति खरबंदा - फोटो : Instagram
कृति खरबंदा
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों में स्वीमिंग पूल में पोज देती नजर आ रही हैं।सफेद रंग की बिकिनी में अभिनेत्री का यह अंदाज काफी हॉट है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- जलपरी। 
 
विज्ञापन

5 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
आलिया भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'डॉर्लिंग्स को लेकर सुर्खियों में हैं। आलिया ने अपने फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही है। कैप्शन में आलिया ने लिखा, 'मैं पोज करती हूं, आप 'डॉर्लिंग्ल' का ट्रेलर देखिए।'
विज्ञापन

6 of 11
सारा अली खान - फोटो : Instagram
सारा अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सारा ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इसके अलावा वह ग्रीन कलर के टॉप, पिंक शॉर्ट्स और कैप में नजर आ रही हैं। सारा का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन

7 of 11
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और अक्सर ही सोशल मीडिया पर वर्कआउट फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल में अभिनेत्री ने अपनी वर्कआउट के दौरान की तस्वीर शेयर की है, जिससे वह अपने फैंस को फिटनेस गोल्स दे रही हैं।  

8 of 11
अवनीत कौर - फोटो : Instagram
अवनीत कौर
सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अवनीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। अवनीत ने आज रेड कलर की ड्रेस में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 

9 of 11
करिश्मा तन्ना - फोटो : Instagram
करिश्मा तन्ना
टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। करिश्मा ने आज व्हाइट टीशर्ट और बेंज कलर की शॉर्ट्स में फोटो शेयर की हैं, जिसमें उनका अंदाज काफी कूल लग रही हैं।

10 of 11
चेतना पांडे, श्रीति झा - फोटो : Instagram
चेतना पांडे
चेतना पांडे इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने शो की कंटेस्टेंट श्रीति झा से साथ अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें पिंक कलर के स्वेटर, ब्लैक पेंट और कमर पर व्हाइट कलर की जैकेट बांधे दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही श्रीति पिंक क्रॉप टॉप और ब्लैक जैकेट में नजर आ रही हैं। दोनों की तस्वीर को फैंस भी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
राजकुमार राव, पत्रलेखा - फोटो : Instagram
राजकुमार राव
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी पत्नी अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों मुस्कुरा रहे हैं और उन्होंने कैप्शन में भी लिखा- मुस्कुराने की वजह तुम हो। फैंस भी दोनों की तस्वीर पर प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें