फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: केआरके ने उड़ाया अक्षय कुमार का मजाक, बोले- तीन और निर्माताओं को लपेटे में ले लिया...

Sat, 29 Oct 2022 03:29 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कमाल आर खान - फोटो : social media
विवादित बयानों और बॉलीवुड स्टार्स पर तंज कसने के लिए चर्चा में रहने वाले केआरके उर्फ कमाल आर खान इन दिनों अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर एक के बाद एक लगातार ट्वीट करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, अक्षय कुमार की इस साल एक के बाद एक तीन फिल्में सिनेमाघरों में फ्लॉप हो चुकी हैं और हालिया रिलीज 'राम सेतु' भी कोई कमाल नहीं दिखा रही है। ऐसे में केआरके अक्षय को लेकर खूब तंज कस रहे हैं। अब इसी क्रम में केआरके ने एक और ट्वीट किया है।
 

Kangana Ranaut: क्या अब राजनीति करती दिखेंगी कंगना, हिमाचल विधानसभा चुनाव में होगा आगाज?

विज्ञापन

2 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
कमाल आर खान ने अपने हालिया ट्वीट में लिखा- "मेरे सूत्रों के मुताबिक अक्षय कुमार भाई ने 3 और के निर्माताओं को लपेटे मैं ले लिया है। तो वह जल्द ही 3 और फिल्मों की घोषणा करने वाले हैं। फिलहाल केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स भी मजेदार तरीके से प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।


विज्ञापन

3 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा केआरके ने एक और  ट्वीट किया और लिखा "कल अक्षय ने अपने एक दोस्त से कहा- जब मैंने लगातार 18 फ्लॉप फिल्में दीं और कनाडा शिफ्ट होने की योजना बनाई, तो कोई भी निर्माता मुझे फिल्म देने के लिए मेरे घर नहीं आया। अब मुझे उनके पैसे लेने का मौका मिल रहा है तो मैं ऐसा क्यों न करूं। मैं हर निर्माता से जितना हो सके चार्ज करूंगा।"


 
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार एक साल में कई फिल्में करते हैं और लोग उनकी फिल्मों को काफी पसंद भी करते हैं। हालांकि यह साल उनके करियर के लिहाज से ज्यादा अच्छा नहीं रहा है लेकिन अभिनेता की ब्रांड वैल्यू अभी भी बरकरार है और निर्माता उन्हें हाथ के  हाथ फिल्मों में ले रहे हैं और इसी वजह से केआरके ने अभिनेता को टारगेट किया है।
 

Akshay Kumar: अक्षय की इन कम बजट फिल्मों की कमाई उड़ा देगी आपके होश, इतने में बन सकती हैं KGF 2 जैसी कई मूवीज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें