मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। फिल्मों के नए अपडेट से लेकर सेलिब्रिटी की एक्टिविटीज तक फैंस हर चीज के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं और रविवार का दिन हर सिनेप्रेमी के लिए थोड़ा खास होता है। पूरे हफ्ते लोग बेशक फिल्मों की खबरों पर नजरें न रख पाएं लेकिन रविवार के दिन वे फिल्मी दुनिया के पूरे हफ्ते का हाल जानना चाहते हैं और विक्ली रैप में हम आपको पूर हफ्ते की बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस हफ्ते काफी कुछ हुआ। एक तरफ केआरके को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तो वहीं अचानक ही सुष्मिता सेन और ललित मोदी के ब्रेकअप की खबरें शुरू हो गईं। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते की बड़ी खबरें...