फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: केआरके ने ट्विटर पर बदला अपना नाम, ‘खान’ हटाकर पत्नी के सरनेम से दी खुद को नई पहचान

Sat, 20 Aug 2022 10:26 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ट्रेड एनालिस्ट और अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अक्सर सोशल मीडिया पर अपने किसी ना किसी ट्वीट या बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। आए दिन बॉलीवुड पर निशाना साधने वाले केआरके लगभग हर फिल्म को लेकर अपने विचार लोगों के साथ शेयर करते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेड एनालिस्ट और अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अक्सर सोशल मीडिया पर अपने किसी ना किसी ट्वीट या बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। आए दिन बॉलीवुड पर निशाना साधने वाले केआरके लगभग हर फिल्म को लेकर अपने विचार लोगों के साथ शेयर करते हैं। अपने मूवी रिव्यू को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले केआरके ने एक बार फिर अपने एक ट्वीट से सभी को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन

2 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके हाल ही में आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा किया है। इस ट्वीट में एक चौंकाने वाले फैसला करते हुए केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना बदलने की घोषणा की है। हाल ही में किए अपने ट्वीट में केआरके लिखा, आज मैंने अपने नाम से खान हटाने और अपनी पत्नी का उपनाम (सरनेम) कुमार अपने नाम में जोड़ने का फैसला किया है। मेरी पत्नी का नाम अनीता कुमार है। तो अब मेरा नाम कमाल राशिद कुमार है।
 

 

विज्ञापन

3 of 4
कमाल राशिद खान - फोटो : Youtube- Kamaal R Khan - KRK
इस के साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी अपना नाम बदलकर कमाल राशिद कुमार कर दिया है। केआरके का नाम बदलने का यह फैसला काफी हैरान करने वाला है। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने इस फैसले के पीछे की कोई वजह साफ नहीं की है। कमाल खान अक्सर बॉलीवुड और इसके कलाकारों पर निशाना साधते नजर आते हैं। बीते लंबे समय से वह लगातार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अभिनेता शाहरुख खान पर जमकर हमला बोल रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन ही उन्होंने लाल सिंह चड्ढा पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया था। केआरके ने अपने इस ट्वीट में लिखा था कि केआरके ने लिखा, आज सिनेमाघरों में रिलीज होने के तीन हफ्तों बाद शमशेरा अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो गई है। और लाल सिंह चड्ढा भी दो से तीन हफ्तों बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाएगी। तो लोग इन जैसी फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने के लिए अपने पैसे क्यों बर्बाद करें?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें