कमाल राशिद खान उर्फ केआरके लगातार सोशल मीडिया पर किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। वह न सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स की खिंचाई करते हैं बल्कि कई बार वह अन्य अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों पर भी तंज करते नजर आते हैं। आज भारत और पाकिस्तान का मैच होने वाला है, ऐसे में इससे पहले केआरके ने विराट कोहली को निशाने पर लेते हुए अनुष्का पर भी कटाक्ष किया है और साथ ही टीम में विराट कोहली के चयन पर भी सवाल उठाए हैं।