फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अपनी फिल्मों, लाइफस्टाइल और पोस्ट के अलावा फिल्मी अक्सर विवादों के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों न्यूड फोटोशूट के बाद विवादों में घिरे रणवीर सिंह की मुश्किलें इस मामले में बढ़ती जा रही है। इस सिलसिले में ना सिर्फ उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, बल्कि पुलिस की तरफ से इसके लिए नोटिस भी जारी किया गया है। हालांकि, अपनी हरकतों के चलते कानूनी पचड़ों में फंसने वाले रणवीर अकेले कलाकार नहीं हैं। इससे पहले ही कई सितारे किसी ना किसी वजह से कानूनी पचड़ों में फंस चुके हैं। आइए जानते हैं-