बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर 'क्रू' शुक्रवार, 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की रिलीज के बाद बीते दिन शुक्रवार को 'क्रू' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान कई सितारे फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे। इस खास मौके पर कृति सेनन अपने पिता राहुल सेनन और बहन नुपुर सेनन के साथ दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर स्क्रीनिंग की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।