फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म के लिए हद से गुजर गए ये स्टार्स, भूमि पेडनेकर ने बढ़ाया इतना वजन, फैंस पहचान ही नहीं पाए

Tue, 25 Feb 2020 09:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एक्टर्स - फोटो : ट्विटर
फिल्म की डिमांड के हिसाब से आपने एक्टर्स को अपना लुक बदलते हुए खूब देखा होगा लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिनको फिल्म के लिए अपना वजह बढ़ाने में भी कोई गुरेज नहीं रहा। स्लिम और फिट दिखने के लिए स्टार्स काफी मेहनत भी करते हैं। लेकिन कई बार इन कलाकारों को फिल्म के रोल के लिए अपना वजन बढ़ाना पड़ता है। कंगना रनौत से लेकर आमिर खान, भूमि पेडनेकर तक आपको ढेरों ऐसे कलाकार मिल जाएंगे जिन्होंने किरदार में ढलने के लिए अपना वजन बढ़ाया।
विज्ञापन

2 of 6
आमिर खान - फोटो : ट्विटर

आमिर खान

सबसे पहले बात करते हैं आमिर खान की। मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने फिल्म दंगल के लिए अपना वजह करीब 100 किलो किया था। फिल्म को अपार सफलता मिली थी। साथ ही आमिर की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

भूमि पेडनेकर

'दम लगा के हइशा' के लिए भूमि पेडनेकर ने 30 किलो वजन बढ़ाया था। इस फिल्म में भूमि ने एक मोटी लड़की का किरदार निभाया था जिसकी शादी में मोटापे की वहज से बहुत दिक्कतें आती हैं। फिल्म के बाद उन्होंने वापस अपना फिगर मेंटेन भी कर लिया। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

4 of 6
कंगना रनौत - फोटो : ट्विटर

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी में जयललिता के किरदार के लिए 10 किलो वजन बढ़ाया है। इस फिल्म के लिए कंगना बहुत मेहनत कर रही हैं। हाल ही में कंगना का 'थलाइवी' से नया लुक सामने आया था। जिसमें वह क्लासिकल डांसर के रुप में नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

5 of 6
sultan

सलमान खान

सलमान खान अपने परफेक्ट बॉडी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन फिल्म सुल्तान के लिए सलमान ने उम्र से ज्यादा का किरदार निभाने के लिए 25 किलो वजन बढ़ाया था। इस फिल्म में उन्होंने एक रेसलर की भूमिका निभाई थी। इसमें सलमान के साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kriti sanon - फोटो : ट्विटर

कृति सेनन

अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिमी' के लिए कृति अपना 15 किलो वजन बढ़ा चुकी हैं। दरअसल, कृति की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह बेबी बंप में दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म में वो सरोगेट मां का किरदार निभाने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें