फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राधे' के लिए सलमान ने मिलाया यशराज फिल्म्स से हाथ, बढ़ सकती है अक्षय की मुसीबत

Tue, 25 Feb 2020 07:15 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Salman Khan, Akshay Kumar - फोटो : amar ujala
सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।  फिल्म का निर्माण सलमान खान की होम प्रोडक्शन में हुआ है। फिल्म के वितरण का भार सलमान खान ने यशराज फिल्म्स को सौंपा है जो  भारत से लेकर ओवरसीज में इस फिल्म का वितरण करेगी। निश्चित तौर पर यशराज फिल्म्स की साख को देखते हुए फिल्म के लिहाज से यह अच्छी खबर है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान, विन डीजल, अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लक्ष्मी बम' भी रिलीज होनी है इस फिल्म में अक्षय के ऑपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी वहीं इस फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है। इसके साथ ही इन दोनों फिल्मों का मुकाबला हॉलीवुड फिल्म 'फॉस्ट एंड फ्यूरियस' की नौवीं पार्ट से होगा। इस सूरत में दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर एक महामुकाबला दिखाई देने वाला है। इस स्थिति में भी सलमान द्वारा यशराज फिल्म्स से हाथ मिलाना एक अच्छा कदम है।
विज्ञापन

3 of 4
Salman Khan, Akshay Kumar
सलमान खान पहले ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के एक्शन को 'दबंग खान' उनकी दूसरी फिल्मों के एक्शन का बाप करार दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म के क्लाइमैक्स सीन पर सात करोड़ रुपये से भी अधिक खर्च हुआ है। सलमान और रणदीप हुड्डा के भिड़त वाले इस सीन में वीएफएक्स का भी भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है वहीं अतुल अग्निहोत्री और सोहेल खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। सलमान और रणदीप के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म इस साल 22 मई को ईद के मौके पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
salman khan - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि पिछले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन भी प्रभु देवा नहीं किया था इस फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी।  सलमान की दूसरी फिल्म की बात करें तो उन्होंने अभी से साल 2021 की ईद को बुक कर लिया है। अगले साल ईद के मौके पर उनकी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' रिलीज होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें