बॉलीवुड स्टार्स की लाइफस्टाइल, उनके अफेयर्स, रिलेशनशिप स्टेटस में भला कौन दिलचस्पी नहीं रखता। अक्सर सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिलेशन को लेकर खामोशी से बात को टालने वाली कृति सैनन ने आखिर इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ ही दी।
पढ़ें- गर्लफ्रेंड कृति के साथ अपनी नई गाड़ी में ड्राइव पर निकले सुशांत, देखें तस्वीरें
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग से ही दोनों के अफेयर की खबरों से फिल्मी गलियारा पटा हुआ था। इतनी ही नहीं, हद तो तब हो गई जब दोनों की एक दूसरे के फोन में ताख झांक करते फोटोज वायरल हो रही थीं।
पढ़ें- एक दूसरे के फोन में क्या झांक रहे हैं सुशांत-कृति?
विज्ञापन
3 of 5
इसके बाद से सुशांत और कृति से उनके रिलेशन के बारे में सवाल पूछे जाने लगे लेकिन दोनों में से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। हाल ही में कृति ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सुशांत के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई का खुलासा किया है।
4 of 5
सुशांत को डेट करने के सवाल पर कृति ने कहा 'अपने को-स्टार के साथ फिल्में देखने जाना, लंच करना, घूमना-फिरना डेट करना नहीं होता। अपने को-स्टार के साथ दोस्ती करने में कुछ गलत नहीं है। लेकिन अगर लोगों को इस बारे में अफवाहे उड़ानी ही हैं तो मैं कुछ नहीं कर सकती।'
इसके बाद बात को संभलते हुए कृति आगे बोलीं, 'सभी लड़कियों की तरह अंदर से मैं भी काफी रोमांटिक हूं, मुझे लव स्टोरी देखना पसंद है, हालांकि डेट पर गए हुए मुझे थोड़ा समय हो गया है।' अब ये डेट किसके साथ थी ये तो कृति ने नहीं बताया लेकिन फैंस उनके रिलेशनशिप अपडेट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।