कृति सेनन
- फोटो : Kriti Sanon Instagram
कृति ने आगे लिखा, 'जिन लोगों ने अपने को खो दिया उनकी बदहवास हालत में तस्वीरें खींचना बंद करिए। ऐसी तस्वीरें खींचकर उसे पोस्ट कर देने और उस पर हार्टब्रेकिंग लिखना भी गलत है'। कृति की बहन नुपूर सेनन ने भी इसी मामले पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने लिखा कि, 'मैं उस परिवार को निजी तौर पर नहीं जानती थी लेकिन जिस तरह से कुछ मीडिया हाउसेस ने अंतिम संस्कार को दिखाया वो गलत था। वो उस परिवार को शांति से शोक भी नहीं मनाने दे रहे'।