फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Diwali Party: कृति सेनन ने होस्ट की दिवाली पार्टी, बॉलीवुड सितारों का लगा जमावड़ा, देखें तस्वीरें

Thu, 20 Oct 2022 10:37 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
कृति सेनन - फोटो : social media

दिवाली में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में हर ओर इस त्योहार को लेकर जबरदस्त धूम दिखाई दे रही है। बॉलीवुड में भी दीपावली फेस्टिवल को लेकर खूब क्रेज देखने को मिलता है और कई बॉलीवुड सितारे दिवाली पार्टी होस्ट करते हैं। बुधवार को अभिनेत्री कृति सेनन और उनकी बहन नुपूर सेनन ने पूरे परिवार के साथ अपने करीबी और दोस्तों के लिए दिवाली पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में कई जानें-मानें सितारे शामिल हुए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

2 of 9
कृति सेनन, नूपुर सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री कृति सेनन ने दीवाली पार्टी के लिए डार्क ग्रीन की ड्रेस चुनी थी, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। वहीं नूपुर सेनन रेड कलर की हैवी जरदोजी की कढ़ाईदार ड्रेस में दिखाई दीं। दोनों बहनों ने अपने लुक से खूब लाइम लाइट खींची।
विज्ञापन

3 of 9
वरुण धवन पत्नी नताशा के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
कृति सेनन की दिवाली पार्टी में अभिनेता वरुण धवन भी शामिल हुए। साथ में उनकी पत्नी नताशा दलाल ने भी शिरकत की। जहां नताशा गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी में दिखाई दी, तो वहीं वरुण ने भी उनसे ट्यूनिंग करते हुए व्हाइट शाइनिंग कुर्ता पहना था।

4 of 9
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अनन्या पांडे दिवाली पार्टी में ग्लिटरी आउटफिट में दिखाई दीं। व्हाइट कलर के लहंगे और डीप नेक ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने बालों का बन बनाते हुए लाइट ज्वेलरी के साथ लुक को कंप्लीट किया।
विज्ञापन

5 of 9
रकुलप्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने दीवाली पार्टी के लिए येलो और ऑरेंज कलर की साड़ी चुनी थी। जिसके किनारों पर मिरर वर्क किया गया था। गोल्डन ब्लाउज और मैचिंग पर्स के साथ रकुल ने लुक को कंप्लीट किया।
विज्ञापन

6 of 9
नेहा धूपिया, अंगद बेदी, करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ उनके पति अंगद बेदी भी दिवाली पार्टी में शिरकत करने पहुंचे थे और इस दौरान दोनों को निर्माता निर्देशक करण जौहर के साथ पोज करते देखा गया।
विज्ञापन

7 of 9
एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर दिवाली पार्टी में एथनिक लुक में पहुंची थीं। इस दौरान वह व्हाइट कलर के शरारा और मल्टी कलर कुर्ती में नजर आईं।

8 of 9
नुसरत भरुचा - फोटो : insta
नुसरत भरूचा ने दिवाली पार्टी के लिए बेहद खूबसूरत ग्रे शेड सिल्वर लहंगा में पहुंची थीं। एक्ट्रस ने डीप नेक ब्लाउज के साथ लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया था। साथ में उन्होंने व्हाइट कर का हैंडबैग टीमअप किया।
विज्ञापन

9 of 9
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी दीवाली सेलिब्रेशन के लिए रेड कलर का प्रिंटेड आउटफिट चुना था। एक्ट्रेस ने लुक के बेहद सिंपल रखा था। गोल्डन हैंडबैग और मैचिंग ईयरिंग्स के साथ हुमा कुरैशी एलीगेंट लग रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें