फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: उर्वशी ने पूछा- दिवाली ऑस्ट्रेलिया में मनाऊं या भारत में, यूजर्स बोले- पहले पंत को मना लो

Thu, 20 Oct 2022 09:11 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : urvashi rautela/instagram
उर्वशी रौतेला भले ही एक्टिंग की दुनिया में बहुत सक्रिय नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। उर्वशी सोशल मीडिया पर अपने फैंस से कनेक्ट होने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हालांकि जब से ऋषभ पंत के साथ उनका नाम जुड़ा है तब से वह कोई भी वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं तो हंगामा होना तय है। यूजर्स उनकी फोटोज और वीडियोज को ऋषभ पंत से जोड़कर देख रहे हैं। और इसी को लेकर कमेंट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : social media
हाल ही में उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह डांस और तीरंदाजी करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उर्वशी ने कैप्शन दिया है कि, दिवाली ऑस्ट्रेलिया में मनाऊं या फिर भारत में? ये वीडियो और कैप्शन पढ़ने के बाद तो यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। फैंस उर्वशी के इस वीडियो पर भी ऋषभ पंत से जोड़कर कमेंट्स कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उर्वशी का वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- 'पंत भाई को मना लो पहले फिर दिवाली मनाना'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये निशाना ऋषभ भाई के दिल पर लगाने से काम बनेगा, इधर कुछ नहीं होगा'। एक और यूजर ने लिखा- 'आ जाओ दीदी और कितनी सेल्फ रिस्पेक्ट की धज्जियां उड़ाओगी'। एक शख्स ने कहा- 'आपकी दिवाली तो ऋषभ पंत को देखकर ही मनेगी'।

इसे भी पढ़ें- Haryanvi Dancers Networth: सपना चौधरी ही नहीं, हरियाणा की इन डांसर्स की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
 
विज्ञापन

4 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री वहां टीम इंडिया को चीयर करने गई हैं। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि उर्वशी ऑस्ट्रेलिया किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें