फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैमी में छाई 'मिमी': ए आर रहमान ने पेश किए फिल्म के गाने, कृति सैनन ने यूं दी बधाई

Wed, 20 Oct 2021 09:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उनके ट्वीट में लिखा था, 'मैं यह साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि विजुअल मीडिया "मिमी" के लिए मेरा साउंड ट्रैक 64वें ग्रैमी अवार्ड्स, फॉर योर कंसिडरेशन के लिए प्रस्तुत किया गया है। यहाँ एक लिंक है। धन्यवाद !!
विज्ञापन
1 of 5
कृति सेनन, ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय फिल्म संगीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, गायक और गीतकार ए आर रहमान का संगीत बॉलीवुड तो क्या पूरी दुनिया में सुनने वालों को प्रेरित करता है। उनका बनाया कोई भी गाना आते ही जबरदस्त हिट हो जाता है। उनका संगीत के प्रति प्रेम और लगाव उनके गानों में साफ झलकता है। रहमान के संगीत और आवाज में एक ऐसा सूफीपन है जिससे सुनने वाले मदहोश हो जाते हैं। शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जिसे ए आर रहमान के गाने ना पसंद हो।

64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में जमा हुए मिमी के गाने

फिल्मों में उनके बनाए गीत और गाए गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म मिमी के गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। बीती रात ए आर रहमान ने अपने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट साझा कर मिमी फिल्म के साउंडट्रैक को विश्व के सबसे बड़े संगीत प्रतिस्पर्धा में प्रस्तुत करने की घोषणा कर दी। 


विज्ञापन

2 of 5
ए आर रहमान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मिमी के लिए उनका साउंड ट्रैक 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में जमा कर दिया गया है। उनके ट्वीट में लिखा था, 'मैं यह साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि विजुअल मीडिया "मिमी" के लिए मेरा साउंड ट्रैक 64वें ग्रैमी अवार्ड्स, फॉर योर कंसिडरेशन के लिए प्रस्तुत किया गया है। यहां एक लिंक है। धन्यवाद !!
विज्ञापन

3 of 5
मिमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कृति सेनन की 'मिमी' फिल्म, अपनी पटकथा और कास्ट की उम्दा एक्टिंग के वजह से सुपर-हिट रही थी लेकिन ऐसा नहीं हो सकता की किसी ने अभी तक उस फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना 'परम सुंदरी' ना सुना हो। हजारों- लाखों रील्स व डांस वीडियोज अब तक इस गाने पर फिल्माए जा चुके है। लाखों-करोड़ों लोग को इस गानें ने नाचने पर मजबूर कर दिया है। ए आर रहमान के संगीत और श्रेया घोषाल की आवाज ने अपना जादू बिखेरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। हालांकि, यह गाना इस फिल्म में इकलौता हिट गाना नहीं है बल्कि बाकी गानों को भी इतना ही पसंद किया गया है। शायद इसी वजह से ए आर रहमान ने इस फिल्म के साउंडट्रैक को ग्रामी अवॉर्ड्स में प्रस्तुत किया है। 

4 of 5
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
जैसे ही उन्होंने यह खबर साझा की मिमी उर्फ कृति सैनन ने अपने सोशल मीडिया पर इसे रिपोस्ट कर दिया। कृति ने ए आर रहमान के बधाई देते हुए कहा, 'वाह!!! बधाई हो सर!' और कई ताली बजाने वाले इमोजी और एक लाल दिल वाला इमोटिकॉन भी जोड़ा। कृति सेनन को भी इस फिल्म से काफी तारीफ मिली थी और अब उन पर फिल्माए गए गाने को ए आर रहमान ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिमी - फोटो : मिमी
बता दें कि कृति सैनन की मिमी कुछ महीने पहले ही रिलीज हुई थी और फिल्म की मजाकिया अवधारणा और लेखन ने सभी को प्रभावित किया था। अभिनेत्री कृति को उनकी भूमिका के लिए प्रशंसा मिली और जनता ने उनके अभिनय और उनके किरदार को बेहद पसंद किया था। कृति फिलहाल 'शहजादा', 'आदिपुरुष', 'बच्चन पांडे', 'गणप'थ, 'हम दो हमारे दो' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें