फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: बरेली की बर्फी से लेकर मिमी तक में कृति सेनन ने दिखाया अभिनय का दम, इन किरदारों मे छोड़ी अपनी छाप

Thu, 27 Jul 2023 09:16 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल कृति सेनन ने दमदार अभिनय से अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। कृति सेनन ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म नेनोक्कडीने से की थी, इस फिल्म में वह महेश बाबू के साथ नजर आई थी। वहीं, उन्होंने बॉलीवुड में उन्होंने टाइगर श्रॉफ के अपोजिट फिल्म हीरोपंती से एंट्री की थी। कृति लुका छुप्पी, बरेली की बर्फी और मिमी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कृति सेनन अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली में हुआ था। इस खास मौके पर आज हम बात करेंगे उनके द्वारा निभाए पांच दमदार किरदारों के बारे में। तो चलिए शुरू करते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
'राब्ता'
फिल्म- राब्ता (2017)
किरदार- सायरा सिंह

राब्ता सुशांत सिंह राजपूत के साथ कृति सेनन की पहली फिल्म थी। ये एक लव स्टोरी थी जो कि पूर्वजन्म पर आधारित थी। इस फिल्म में कृति सेनन भी दो रोल में नजर आई थीं। भले ही पर्दे पर इस फिल्म को खास सफलता न मिल पाई हो, लेकिन कहानी और इसका म्यूजिक काफी अच्छा था जिसे सराहना मिली है।
विज्ञापन

3 of 6
'बरेली की बर्फी'
फिल्म- बरेली की बर्फी (2017)
किरदार- बिट्टी मिश्रा

अश्विनी अय्यर तिवारी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बरेली की बर्फी' में कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ नजर आईं थीं। फ्रांसीसी लेखक निकोलस बैरेउ के उपन्यास 'द इंग्रेडिएंट्स ऑफ लव' पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। बरेली की बर्फी कृति सेनन बिट्टी मिश्रा के रोल में नजर आई थीं। ये फिल्म बरेली की साधारण सी लड़की की कहानी थी। बॉक्स ऑफिस पर बरेली की बर्फी को खूब प्यार मिला था।

4 of 6
लुका छिपी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- लुका छिपी (2019)
किरदार - रश्मि

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म लुका छिपी एक अलग कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म की कहानी लिव इन रिलेशनशिप पर थी। लुका छिपी में कृति सेनन के साथ कार्तिक आर्यन नजर आए थे। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में मथुरा के रहने वाले गुड्डू को रश्मि से प्यार हो जाता है। गुड्डू रश्मि से शादी के लिए कहता है, लेकिन रश्मि शादी से पहले लिव इन में रहने की बात करती है और यहीं से कहानी में ट्विस्ट आता है। इस फिल्म को पर्दे पर दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन

5 of 6
पानीपत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- पानीपत (2019)
किरदार - पार्वती बाई

कृति सेनन की फिल्म पानीपत 2019 में रिलीज हुई थी। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। कृति सेनन ने इस फिल्म में पार्वती बाई का किरदार निभाया था जो कि दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में कृति घुड़सवारी से लेकर तलवारबाजी और युद्ध तक करती नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिमी - फोटो : मिमी
फिल्म- मिमी (2021)
किरदार- मिमी

कृति सेनन मिमी में भी मुख्य किरदार में नजर आई थीं। कृति इस फिल्म में एक सरोगेट मदर की भूमिका में नजर आई हैं। कृति इस फिल्म में काफी चैलेंजिंग रोल में थीं। यह फिल्म समृद्धि पोरे की 2011 की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म माला आई व्हायची पर आधारित थी। 26 जुलाई 2021 को नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज हुई इस फिल्म में कृति सेनन ने बहुत ही मनोरंजक प्रदर्शन किया था। क्रिटिक्स का मानना था कि यह निश्चित रूप से कृति का सबसे कुशल प्रदर्शन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें