फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: 35 साल की खूबसूरत कृति सेनन की करोड़ों में हैं नेटवर्थ, जानें पूरी डिटेल

Sun, 27 Jul 2025 06:46 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon Networth: कृति सेनन, बॉलीवुड की एक मशहूर और टैलेंटेड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज उनके 35वें जन्मदिन पर जानिए उनकी नेटवर्थ कितनी है। 
 
विज्ञापन
1 of 9
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन का आज 27 जुलाई को 35वां जन्मदिन है। इतनी कम उम्र में कृति ने काफी सफलता हासिल कर ली हैं। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा उनकी फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और उनके बिजनेस वेंचर्स से आता है। जानिए कितनी हैं कृति सेनन की नेटवर्थ....
विज्ञापन

2 of 9
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
फिल्मों से कमाई
कृति सेनन ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'मिमी', 'बरेली की बर्फी', 'लुका छुपी', 'क्रू', और, 'भेड़िया', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृति एक फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उनकी सालाना कमाई 5 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा, उनकी फिल्म 'मिमी' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन

3 of 9
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
ब्रांड एंडोर्समेंट्स
कृति कई बड़े ब्रांड्स की एंबेसडर हैं। वह फैशन, ब्यूटी, और लाइफस्टाइल से जुड़े प्रोडक्ट्स को प्रमोट करती हैं। इन विज्ञापनों से उनकी कमाई लाखों रुपये प्रति एंडोर्समेंट तक हो सकती है। कुछ प्रमुख ब्रांड्स में उनके कपड़ों और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स शामिल हैं। उनकी लोकप्रियता और स्टाइलिश इमेज उन्हें विज्ञापन की दुनिया में पसंदीदा बनाती है।

4 of 9
कृति सेनन ने की छावा की तारीफ - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
बिजनेस वेंचर्स
कृति ने अपने बिजनेस में भी निवेश किया है, जिससे उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। उनके कुछ प्रमुख बिजनेस वेंचर्स में उनका एक स्किनकेयर ब्रांड भी शामिल है, जिसकी वैल्यू 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। इसके अलावा कृति ने फिटनेस इंडस्ट्री में भी कदम रखा है और उनके फिटनेस स्टूडियोज भी अच्छी कमाई का स्रोत हैं।
विज्ञापन

5 of 9
ग्रीस में छुट्टियां मनातीं दिखीं कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
प्रोडक्शन हाउस
कृति ने फिल्म 'दो पत्ती' के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभाई। यह उनके करियर का एक नया और महत्वपूर्ण कदम रहा। इस फिल्म में कृति ने डबल रोल किए थे। इस फिल्म में उनके साथ कालोज ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।  
 
विज्ञापन

6 of 9
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
संपत्ति और निवेश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृति के पास मुंबई में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा, उनके पास कई महंगी कारें हैं। इस लिस्ट में Audi Q7 (कीमत 70 लाख रुपये से अधिक), BMW 3 Series (कीमत करीब 50 लाख रुपये), Mercedes Benz Maybach GLA 600 (कीमत करोड़ों में)। उनके पास बाकी रियल एस्टेट निवेश और संपत्तियां भी हैं, जिनकी वैल्यू 2 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

7 of 9
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया
कृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 58.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने फैशन, वेकेशन और बिहाइंड-द-सीन मोमेंट्स शेयर करती हैं, जिससे उनकी ब्रांड वैल्यू बढ़ती है। वह स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स और इवेंट्स से भी मोटी कमाई करती हैं। 

8 of 9
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @ kritisanon
कृति की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2022 में उनकी नेटवर्थ 32 करोड़ रुपये थी, जो अब 2024 में 74-82 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी उनकी हिट फिल्मों, बिजनेस वेंचर्स, और ब्रांड एंडोर्समेंट्स का नतीजा है। 2024 में उनकी तीन फिल्में - तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', 'क्रू', और 'दो पत्ती' अलग-अलग जॉनर में हिट रहीं, जिसने उनकी लोकप्रियता और कमाई को और बढ़ाया।
विज्ञापन

9 of 9
 कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
कृति का करियर
कृति ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के उन्होंने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में जगह बनाई। कृति फिल्म 'तेरे इश्क में' (धनुष के साथ) नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृति सेनन की कुल नेटवर्थ आज 74-82 करोड़ रुपये के आसपास है, जो उनकी मेहनत, टैलेंट, और स्मार्ट बिजनेस फैसलों का नतीजा है। 

यह भी पढ़ें: Chunky Panday: 'धन्य हो गया', चंकी पांडे ने किए नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन; शेयर कीं तस्वीरें..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें