फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: बौने फैन के साथ सेल्फी लेकर कृति ने लगाई ट्रोल्स की क्लास, सोशल मीडिया पर मिल रही खूब तारीफ

Mon, 12 Sep 2022 07:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अपने बौने फैन के साथ कृति सेनन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक कृति सेनन अक्सर अपनी दिलकश अदाओं के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। इंडस्ट्री की लंबी हाइट वाली ग्लैमरस हसीना कृति सेनन अदाकारी के साथ-साथ अपनी हरकतों से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। ऐसा ही कुछ हाल में हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कृति का एक वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है, जिसमें में वह अपने एक बौने कद वाले प्रशंसक के साथ पोज देती दिख रही हैं। इस वीडियो में एक खास बात है, जो सोशल मीडिया पर सभी अभिनेत्री के कायल हुए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कृति सेनन - फोटो : insta
सोशल मीडिया पर कृति का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक बौने फैन को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। दरअसल, वीडियो में लोग उस बौने फैन की की हाइट का जमकर मजाक उड़ा रहे थे, जो अभिनेत्री को जरा भी पसंद नहीं आया। उसे ट्रोल होता देख कृति ने वहां खड़े लोगों को ऐसा करने से मना किया और उसके साथ बैठकर फोटो ली। कृति ट्रोलर्स से बोलीं-'ऐसे मत बोलो।' इसके बाद कृति ने अपने बौने फैन का फोन लिया और बैठकर कई पोज दिए। कृति को ऐसा करता देख वहां खड़ा एक और फैन चश्मा लगा उनके साथ फोटो लेने के लिए खड़ा हो जाता है, लेकिन कृति ने उसे साफ मना कर दिया और वहां से चली गईं।   
विज्ञापन

3 of 4
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री ऐसा कर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। चारों तरफ उनकी जमकर तारीफ हो रही है। लोग कृति के इस वीडियो पर  ढेर सारे कॉमेंट्स कर रहे हैं और उनके इस बर्ताव पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'इन दिनों फिल्म स्टार्स में ऐसे लोग कम ही हैं जो कि हम्बल और जेनुइन हैं।' इसके साथ ही बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स यह भी कहते दिख रहे हैं कि कृति अक्सर अपने फैंस को ऐसे ही डिफेंड करती हैं।    
विज्ञापन

4 of 4
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'बच्चन पांडे' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। कृति आने वाले समय में वरुण धवन के साथ फिल्म 'भेड़िया' और कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'शहजादा' में काम करती नजर आएंगी। इसके साथ ही कृति के अगले साल 'आदिपुरुष' में दिखेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें