फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सलमान खान के घर पहुंची पुलिस और फिर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 12 Sep 2022 07:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। आने वाले समय में कई स्टार्स की फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं तो वहीं कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसके अलावा, सेलेब्स अपनी निजी जिंदगी के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। आज एक बार फिर अक्षय कुमार ट्रोल होते हुए नजर आए हैं। इसके अलावा, सलमान खान के घर एक बार फिर पुलिस पहुंची है। इनके अलावा, सिनेमा जगत से जुड़ी आज कई बड़ी अपडेट्स सामने आई हैं, तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला ही हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एकबार फिर सलमान खान को धमकी दी थी। इसको लेकर मुंबई पुलिस की एक टीम सोमवार को सलमान खान के घर पूछताछ के लिए पहुंची। पुलिस सुरक्षा की समीक्षा करके बाहर निकल आई है। हालांकि मुंबई पुलिस ने इसे रूटीन प्रक्रिया बताया है। बता दें कि मुंबई पुलिस की एक टीम जल्द पंजाब जा रही है, जहां वह सलमान खान केस मामले में पूछताछ करेगी।

Salman Khan: सलमान खान के घर अचानक पहुंची मुंबई पुलिस, जानिए क्या है मामला?
विज्ञापन

3 of 11
संजय दत्त, थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी के दर्शकों को अब साउथ की फिल्में काफी पसंद आ रही हैं। यही वजह है कि दर्शक पिछले काफी समय से हिंदी सिनेमा की फिल्मों को नकार रहे हैं। पिछले करीब 9 महीनों बाद बॉक्स ऑफिस पर हिंदी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' शानदार कमाई कर रही है। वहीं साउथ में हिंदी दर्शकों की संख्या बढ़ने के कारण साउथ फिल्म इंडस्ट्री को भी फायदा हुआ है। दक्षिण की तरफ फैंस का बढ़ता झुकाव देखते हुए अब हिंदी से कलाकार भी साउथ की तरफ रुख कर रहे हैं। 

Sanjay Dutt:  तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं संजय दत्त, खूंखार विलेन के किरदार में आएंगे नजर

4 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
'ब्रह्मास्त्र' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता से फिल्म की पूरी टीम काफी खुश हैं। फिल्म को लेकर लोगों के रिस्पॉन्स से आलिया भट्ट भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 225 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के अच्छे प्रदर्शन पर आलिया ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खुशी जाहिर की है।

Alia Bhatt: 'ब्रह्मास्त्र' की तीन दिन की कमाई देख खुश हुईं आलिया, सोशल मीडिया पर कही ये बात
विज्ञापन

5 of 11
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ फिल्म इंडस्ट्री बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा रही है और आने वाले समय में भी साउथ की कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में दिग्गज फिल्ममेकर मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' (पीएस 1) का नाम शामिल है, जिसमें एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आएगी। 500 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म 30 सितंबर को पैन इंडिया लेवल पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लेकिन रिलीज से पहले ही साउथ की इस धांसू फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है।

Ponniyin Selvan: 500 करोड़ की 'पीएस 1' को रिलीज से पहले जबरदस्त मुनाफा, मोटी कीमत पर इस OTT से हुई डील पक्की!
विज्ञापन

6 of 11
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने नया समन जारी कर दिया है। जारी समन के मुताबिक अब एक्ट्रेस को 14 सितंबर को पेश होने का आदेश दिया गया है। इससे पहले इस मामले में एक्ट्रेस पहले जारी हुए समन के मुताबिक 12 सितंबर को पेश होने के आदेश दिए गए थे। लेकिन पहले से निर्धारित कुछ कमिटमेंट्स की वजह से अभिनेत्री ने तय तारीख पर उपस्थित होने पर असमर्थता जताते हुए पुलिस से दूसरी तारीख की मांग की।

Jacqueline Fernandez: दिल्ली पुलिस ने जैकलीन के खिलाफ जारी किया नया समन, 14 सितंबर को पेश होने के दिए आदेश
विज्ञापन

7 of 11
रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे एनर्जेटिक अभिनेताओं में से एक रणवीर सिंह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने अतरंगी कपड़ों के कारण तो कभी अपने जानदार कहें या शानदार अभिनय के कारण। वह न केवल एक कमाल के एक्टर हैं बल्कि एक बेहतरीन डांसर भी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग हिंदी पट्टी के साथ-साथ साउथ में भी खूब हैं, इसका नमूना हाल ही में हमें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स में देखने को मिला। इस अवॉर्ड शो के 10वें संस्करण में रणवीर ने अपना जलवा बखूबी दिखाया। इसी अवॉर्ड शो का रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें वह स्टेज पर पुष्पा राज बन  धूम मचा रहे हैं। दरअसल, वीडियो में रणवीर 'पुष्पा: द राइज' के गाने ‘श्रीवल्ली’ का हुक स्टेप करते हुए दिख रहे हैं।

Ranveer Singh: पुष्पा राज बन रणवीर ने दी अल्लू अर्जुन को टक्कर, 'श्रीवल्ली' गाने के साथ स्टेज पर मचाया धमाल

8 of 11
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार हैं। फैंस इन्हें परफेक्ट कपल कहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों यूके में हैं, जहां उनकी आगामी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग चल रही है। इस बीच अनुष्का ने विराट कोहली के साथ अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, रणवीर सिंह ने दी यह प्रतिक्रिया

9 of 11
अक्षय कुमार अपने हेयर ड्रेसर के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता के हेयर ड्रेसर मिलन जाधव का निधन हो गया है। मिलन अक्षय के साथ पिछले 15 साल से काम कर रहे थे। उनके निधन के बाद अक्षय काफी इमोश्नल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।  अक्षय कुमार ने अपने हेयर ड्रेसर के संग सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है, जिसमें वह उनके बालों को संवारते नजर आ रहे हैं। पोस्ट में अक्षय कुमार ने लिखा- अपने फंकी हेयर स्टाइल और स्माइल की वजह से आप हमेशा भीड़ में सबसे अलग नजर आते थे। 

Akshay Kumar: अक्षय कुमार के इस करीबी की मौत, इमोशनल पोस्ट साझा कर लिखा- यकीन नहीं होता...

10 of 11
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड में कई ऐसे मशहूर स्टार कपल्स मौजूद हैं, जिनकी शादी को लेकर फैंस काफी बेताब हैं। बी-टाउन के उन्हीं कपल्स में से एक एक्टर अली फजल और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपनी शादी की खबरों को लेकर कई समय से चर्चा में बने हुए है। बीते कुछ दिनों से यह खबर सामने आ रही हैं कि यह स्टार कपल इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच अब इनकी शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में मुताबिक यह कपल अलगे महीने शादी करने को तैयार है। 

Richa Chadha Ali Fazal: सामने आई अली और ऋचा की वेडिंग डेट, इस दिन शादी रचाएगा कपल
विज्ञापन

11 of 11
अक्षय कुमार का नया विज्ञापन - फोटो : सोशल मीडिया
उद्योगपति साइरस मिस्त्री के एक सड़क हादसे में निधन के बाद सड़क सुरक्षा नियमों पर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है। मशहूर हस्तियों से लेकर सरकार तक अपने-अपने स्तर पर लोगों को रोड सेफ्टी नियमों के प्रति आगाह कर रहे हैं। इस सिलसिले में अक्षय कुमार का एक विज्ञापन भी आया है, जिसमें वह कार में एयरबैग का महत्व बताते नजर आ रहे हैं। मगर, सोशल मीडिया पर एक्टर के इस विज्ञापन को लेकर विरोध के सुर ऊंचे हो गए हैं। नेटिजन्स एक्टर पर दहेज प्रथा को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। आखिर क्यों? आइए जानते हैं...

Akshay Kumar: अक्षय कुमार के नए विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर उठे विरोध के सुर, जानिए वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें