कृति सेनन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नई दिल्ली में जन्मी और जे पी इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद फिल्म जगत में कदम रखने वाली कृति सैनन की पहचान मुंबई में मैडॉक गर्ल के रूप में रही है। 10 साल पहले तेलुगु फिल्म ‘वन: नेनोक्कादिने’ और हिंदी फिल्म ‘हीरोपंती’ से फिल्म जगत मे कदम रखने वाली कृति सैनन कहती हैं, "जब से मैं यहां आई हूं, इंडस्ट्री ने मेरा बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया है। बेशक, जब आप किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं होते हैं, तो आपको वहां पहुंचने में समय लगता है। आपको उन अवसरों को पाने में समय लगता है, जिनकी आपको चाहत होती है। आपको उन मैगजीन कवर पर आने में भी समय लगता है। इसलिए सब कुछ थोड़ा संघर्षपूर्ण है। लेकिन 2-3 फिल्मों के बाद, अगर आप कड़ी मेहनत करते रहें और अगर आप इसमें लगे रहें, तो कोई भी आपको रोक नहीं सकता।”