फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again Collection Day 25: सिंघम अगेन का हिट होने का सपना टूटा, चौथे सोमवार को हुई महज इतनी कमाई

Mon, 25 Nov 2024 11:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singham Again Movie Box Office Collection Day 25: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने सोमवार को बहुत कम कमाई की है। यह फिल्म अब तक 250 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
1 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की हालिया फिल्म 'सिंघम अगेन' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिंघम फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है और शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन नहीं किया जैसा उम्मीद की जा रही थी। अब चौथे सप्ताहांत के बाद भी इसके कलेक्शन में काफी ज्यादा गिरावट नजर आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब
चौथे वीकएंड में हुई ढेर
फिल्म ने अपनी शुरुआत 43.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ की थी और पहले हफ्ते में 173 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में यह आंकड़ा घटकर 47.5 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 15.56 करोड़ रुपये हो गया। चौथे वीकएंड पर फिल्म ने महज चार करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 240.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन

3 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को खत्म हुई हिट होने की उम्मीद
चौथे सप्ताहांत के बाद फिल्म की कमाई में और गिरावट आई है। सोमवार के दिन, फिल्म मुश्किल से 55 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस कमाई के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन अब 240.85 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका है। फिल्म के 250 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के भी आसार अब कम ही नजर आ रहे हैं।

4 of 5
'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सितारे की चमक रही फीकी
फिल्म में अजय देवगन ने अपने प्रतिष्ठित किरदार बाजीराव सिंघम को फिर से निभाया है। साथ ही, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। हालांकि, इस सभी की मौजूदगी भी फिल्म की किस्मत नहीं बदल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
पुष्पा 2 के आने से और धीमी होगी रफ्तार
यह देखना अब दिलचस्प होगा कि फिल्म आगामी हफ्तों में अपने कलेक्शन में सुधार कर पाती है या नहीं, खासकर जब नए हफ्तों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। बता दें कि 5 दिसबंर को अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रिलीज होने वाली है, जिसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार है।
Amaran Box Office Collection Day 26: ‘अमरण’ की रफ्तार पर लगा ब्रेक, जानें सोमवार को कितने में सिमटी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें