कृति सेनन-अक्षय कुमार,फिल्म-बच्चन पांडे
- फोटो : यूट्यूब
इस साल आएंगी 5 फिल्में
बता दें कि कृति सेनन ने हाल ही में अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में बताया था कि इस साल बच्चन पांडे सहित उनकी पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं। कृति कहती हैं, 'कोरोना काम में मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मैंने सात सालों में केवल 10 फिल्में ही की हैं। इसलिए मैंने बहुत मेहनत की और इस साल अगर सब कुछ ठीक रहा तो बच्चन पांडे के अलावा चार और फिल्में सिनेमाघरों में आपका मनोरंजन करने के लिए रिलीज होंगे।' गौरतलब है कि कृति बच्चन पांडे के अलावा विकास बहल की डायस्टोपियन मार्शल आर्ट एक्शन फिल्म 'गणपथ', स्त्री निर्देशक अमर कौशिक की हॉरर कॉमेडी 'भेड़िया', ओम राउत की फ़िल्म 'आदिपुरुष' में सीता के रूप में, और अल्लू अर्जुन व पूजा हेगड़े अभिनीत तेलुगू भाषा की फिल्म अला वैकुंठपुरमुलु की आधिकारिक हिंदी रीमेक 'शहजादा' में नजर आएंगी।