फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलकित से शादी को लेकर कृति ने यूं सब कुछ कर दिया साफ-साफ, समझिए इनकी अब तक की पूरी फिल्म कुंडली

Wed, 25 Nov 2020 02:20 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
Pulkit Samrat, Kriti Kharbanda - फोटो : amar ujala mumbai
युवा अभिनेत्री कृति खरबंदा इस समय अभिनेता पुलकित सम्राट के साथ प्रेम संबंधों को लेकर और कुछ समय पहले मलेरिया से पीड़ित होने की वजह से ज्यादा चर्चाओं में हैं। हाल ही में उनकी एक फिल्म 'तैश' प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है और इस हफ्ते से वह अपनी अगली फिल्म '14 फेरे' की शूटिंग भी विक्रांत मेस्सी के साथ शुरू करने वाली हैं। कृति हिंदी की कुछ छोटी बड़ी फिल्मों का हिस्सा जरूर रही हैं लेकिन उनका करियर अब तक बहुत आसान नहीं रहा।
विज्ञापन

2 of 6
Kriti Kharbanda Pulkit Samrat - फोटो : amar ujala mumbai
हिंदी फिल्मों में कृति खरबंदा ने अपने करियर की शुरुआत विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर थ्रिलर फिल्म 'राज- रिबूट' से इमरान हाशमी के साथ की। फिल्म में कृति का काम अच्छा रहा लेकिन फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। कृति अपने करियर की शुरुआत से ही तेलुगू, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम करती रही हैं। इनमें 'गुगली', 'सुपर रंगा', 'ब्रूस ली- द फाइटर' जैसी फिल्मों के लिए उनकी बहुत सराहना भी हुई और पुरस्कार भी मिले। 
विज्ञापन

3 of 6
Pulkit and Kriti - फोटो : amar ujala mumbai
लेकिन, हिंदी फिल्मों में अभी तक कृति की वर्ष 2017 में राजकुमार राव के साथ एक फिल्म 'शादी में जरूर आना' ही ऐसी रही जिसके लिए उनके काम की सराहना हुई। उसी साल कार्तिक आर्यन के साथ उन्हें 'गेस्ट इन लंदन' फिल्म में भी देखा गया जिसमें उन्हें काम करने का अच्छा खासा मौका मिला। लेकिन, उनकी बाकी की हिंदी फिल्में जैसे; 'वीरे दी वेडिंग', 'यमला पगला दीवाना फिर से', 'हाउसफुल 4' और 'पागलपंती' में कृति खरबंदा बड़ी-बड़ी स्टार कास्ट में कहीं खो गईं। 

4 of 6
तैश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस साल ओटीटी पर रिलीज फिल्म 'तैश' में कृति पुलकित सम्राट, जिम सरभ, संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे के साथ नजर आई हैं। इस फिल्म के लिए भी कृति की ठीक-ठाक सराहना हुई। आजकल उनकी अगली फिल्म '14 फेरे' की चर्चा है। यह फिल्म भी ओटीटी के लिए ही बन रही है और इसकी शूटिंग कृति इसी हफ्ते शुरू करने वाली हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कृति खरबंदा - फोटो : instagram: kriti.kharbanda
हाल ही में मलेरिया जैसी बीमारी को मात देकर लौटीं कृति को काम पर लौटने की बहुत खुशी है। एक इंटरव्यू के दौरान कृति ने कहा कि मलेरिया ने उनकी काफी ऊर्जा बर्बाद कर दी है लेकिन फिर भी वह काम पर लौटने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हो सकता है कि काम करते हुए उनके अंदर नीरसता का भाव कम हो। फिल्म '14 फेरे' की शूटिंग मुंबई में शुरू होगी। 10 दिन के बाद 25 दिन का शेड्यूल इस फिल्म का लखनऊ में रहेगा और उसके बाद 15 से 20 दिन की शूटिंग जयपुर में भी होगी। इस हिसाब से अगले कुछ महीने कृति काफी व्यस्त रहने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कृति खरबंदा - फोटो : instagram: kriti.kharbanda
इसी बीच कृति और पुलकित सम्राट के प्रेम संबंधों में होने की भी काफी चर्चाएं हैं। कृति के मुताबिक पुलकित बहुत वास्तविक इंसान हैं। वह देखभाल करते हुए दिखावा नहीं करते। ये दोनों पिछले एक डेढ़ साल से एक दूसरे के साथ प्रेम संबंधों में हैं। कृति ने बताया है कि उन्होंने कभी शादी के बारे में चर्चा नहीं की और न ही इन दोनों का हाल ही में शादी करने का कोई इरादा है। फिलहाल दोनों अपने अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने वाले हैं। शादी के बारे में बाद में सोचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें