फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर शेयर करते ही ट्रोल हुईं बॉबी देओल की एक्ट्रेस, यूजर्स ने कर डालीं ऐसी-ऐसी डिमांड

Thu, 12 Apr 2018 06:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के शानदार हीरो राजकुमार राव के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस कृति खरबंदा एक बार फिर अपनी एक तस्वीर के चलते ट्रोल हो गई हैं। कृति ने अपनी एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में वह काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। कृति का ये लुक कुछ लोगों को पसंद नहीं आया है और वह उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। लोग कृति के बारे में कई तरह की बातें बना रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि कृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कृति के फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक करते हैं और अच्छे कमेंट्स भी करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो तस्वीरों पर भद्दे कमेंट्स कर देते हैं। इस बार कृति की एक तस्वीर पर कुछ यूजर्स ने अपशब्द लिख दिए हैं। इस तस्वीर को लेकर कृति लाइमलाइट में आ गई है।
विज्ञापन

3 of 4
आपको बता दें कि कृति इन दिनों फिल्म 'यमला पगला दीवाना... फिर से' की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबर है कि इस फिल्म में वह बॉबी देओल के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी। कृति इस फिल्म में एक गुजराती लड़की की भूमिका निभाएंगी। इसके लिए वह गुजराती भी सीख रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
कृति ने बताया है कि वह अपने किरदार पर पूरी मेहनत कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कृति के फैंस को 'यमला पगला दीवाना... फिर से' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले भी कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जब अपना ग्लैमरस लुक दिखाया था तो फैंस उनकी तारीफें करने लगे थे। साथ ही वह कृति से तरह-तरह की डिमांड भी कर रहे थे। कृति की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें