फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने को लेकर नागार्जुन की बहू समांथा का बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले नागा चैतन्य से हुई है शादी

Thu, 12 Apr 2018 06:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
samantha rudra prabhu - फोटो : highheelconfidential
साउथ इंडिया की सुपरहिट एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने शादी के छह महीने बाद ही बेबी प्लान करना शुरू कर दिया है। शादी के बाद 'मेर्सल' से लेकर 'रंगस्थलम' तक बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में दे रही इस लोकप्रिय अभिनेत्री ने कहा कि वह और उनके पति नागा चैतन्य ने सिर्फ महीना नहीं, बल्कि बच्चे की जन्म की तारीख भी तय कर ली है।
विज्ञापन

2 of 5
samantha and naga
हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने रिटायरमेंट की तारीख तय कर ली है, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैंने बच्चे के जन्म की तारीख फिक्स कर ली है। चैतन्य को पूरा भरोसा है कि हमारे पहले बेबी का जन्म उसी तारीख को होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
Naga And Samantha
समांथा ने यह भी कहा कि जब उनके बच्चे का जन्म होगा तो कुछ सालों के लिए वह फिल्मों से दूरी बना लेंगी। उन्होंने कहा, 'मेरा बच्चा मेरी दुनिया होगा। मैं कामकाजी मांओं की बहुत इज्जत करती हूं।' समांथा और नागा चैतन्य ने पिछले साल अक्टूबर में गोवा में शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस की तीन फिल्में-'राजू गरी गढ़ी-2' 'मेर्सल' और 'रंगस्थलम' रिलीज हुई।

4 of 5
samantha and naga
इसके अलावा उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर हैं। वह जल्द दलकीर सलमान के साथ फिल्म 'महानति' में दिखेंगी। इसके अलावा उनके पास सीमा राजा की 'शिवकार्तिकेन' और विजय सेतुपति की 'सुपर डीलक्स' है। समांथा ने नागा चैतन्य के साथ एक तेलगु फिल्म भी साइन की है। यह शादी के बाद इस जोड़ी की पहली फिल्म होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Naga-Samantha
समांथा और चैतन्य की पहली मुलाकात फिल्म 'ये माया चेस्वे' के सेट पर 2009 में हुई थी। फिल्म की स्टोरी में दोनों ने एक मॉर्डन लव की परिभाषा को बताया था। हालांकि, इस दौरान चैतन्य एक्ट्रेस श्रुति हासन को डेट कर रहे थे और समांथा एक्टर सिद्धार्थ को पसंद करती थीं। लेकिन फिल्म के बहाने दोनों की दोस्ती जरूर हो गई थी। साल 2015 में फिल्म 'ऑटोनगर सूर्या' के सेट पर दोनों की जब मुलाकात हुई तब तक दोनों का अपने-अपने पार्टनर से ब्रेकअप हो चुका था। कहा जाता है कि इसी फिल्म की मेकिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें