फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति खरबंदा ने तमिल फिल्म से शुरू किया करियर, फिर इस तरह बनाई बॉलीवुड में पहचान

Thu, 29 Oct 2020 07:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : instagram: kriti.kharbanda
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कृति खरबंदा अपना जन्मदिन 29 अक्तूबर को मनाती हैं। वह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कृति खरबंदा ने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा की फिल्मों से की थी। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कृति खरबंदा का जन्म 29 अक्तूबर 1990 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही की थी। हाई स्कूल की पढ़ाई के बाद कृति खरबंदा का पूरा परिवार बंगलूरू शिफ्ट हो गया था। उन्होंने आगे की पढ़ाई बंगलूरू से ही की थी। वह बचपन से ही अभिनय की शौकीन थीं। कृति खरबंदा स्कूल और कॉलेज में कई सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : instagram
कृति खरबंदा ने ज्वेलरी डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया हुआ है, लेकिन कृति खरबंदा कॉलेज के समय से ही मॉडलिंग करने लगी थीं। उन्होंने लंबे समय तक मॉडलिंग की। इस दौरान कृति खरबंदा ने कई विज्ञापनों के लिए भी काम किया। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत तमिल फिल्म से की थी। कृति खरबंदा पहली बार तमिल फिल्म बोनी में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2009 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

4 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : instagram
कृति खरबंदा की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिख सकी, लेकिन फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। फिल्म बोनी के ठीक एक साल बाद कृति खरबंदा ने कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। कृति खरबंदा ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में चार साल पहले कदम रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : file photo
कृति खरबंदा ने इमरान हाशमी की फिल्म राज: रीबूट से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि उनकी यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पाई। इसके बाद कृति खरबंदा गेस्ट इन लंदन और शादी में जरूर आना में नजर आईं। फिल्म शादी में जरूर आना कृति खरबंदा की शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे। उनकी यह फिल्म हिट साबित हुई थी। अब तक कृति खरबंदा वीरे की वेडिंग, यमला पगला दीवाना फिर से, हाउसफुल 4 और पागलपंती में नजर आ चुकी हैं। 

पढ़ें: मोबाइल के महामुकाबले की सज गई सेनाएं, मिर्जापुर 2 से मुकाबला करने उतरे ये सारे धुरंधर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें