सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती की ओर से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहनों पर लगाए गए आरोपों को काल्पनिक और अटकलबाजी पर आधारित बताया है। एजेंसी ने यह बात बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए कही है। बीते महीने रिया चक्रवर्ती ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में दिवंगत अभिनेता की बहन प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत की दवाइयों का नकली पर्चा बनाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।