फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कपूर के 3 अफेयर के बाद भी कृष्णा कपूर रहीं जिंदगी भर साथ, नहीं देखी होंगी 72 साल पहले की फोटो

Mon, 01 Oct 2018 01:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
raj kapoor and krishna kapoor
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार तड़के 4 बजे 87 साल की उम्र में निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने बताया कि 'कार्डियक अरेस्ट की वजह से मेरी मां का निधन हो गया। बढ़ती उम्र भी एक वजह थी।' कृष्णा राज कपूर परिवार के सदस्यों के बेहद करीब थीं। कपूर खानदान की होने वाली पार्टियों में उन्हें अक्सर देखा जाता था।
विज्ञापन

2 of 8
raj kapoor and krishna kapoor
राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की शादी साल 1946 में मध्य प्रदेश के रीवा में हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात के एक साल बाद दोनों की शादी हुई थी। शादी का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। बता दें कि शादी से पहले कृष्णा कपूर का नाम कृष्णा मल्होत्रा था।
विज्ञापन

3 of 8
raj kapoor and krishna kapoor
रीवा में शादी करने की वजह यह थी कि कृष्णा के पिता तत्कालीन रीवा आईजी करतार नाथ मल्होत्रा थे। उस वक्त पृथ्वीराज कपूर रीवा में अपनी नाटक कंपनी के साथ पहुंचे थे। पृथ्वीराज कपूर उस वक्त एक बड़े एक्टर थे। ऐसे में उनकी सुरक्षा का जिम्मा कृष्णा के पिता करतार नाथ मल्होत्रा के कंधों पर ही था।

4 of 8
raj kapoor and krishna kapoor
पृथ्वीराज कपूर के साथ उनके दो बेटे राज कपूर और शम्मी कपूर भी थे। उस वक्त राज कपूर की उम्र महज 22 साल थी। यही से पृथ्वीराज कपूर और कृष्णा के पिता करतार नाथ मल्होत्रा के बीच दोस्ती हुई। बाद में यही दोस्ती रिश्तेदारी में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

5 of 8
raj kapoor and krishna kapoor
पृथ्वीराज कपूर ने अपने बेटे राज कपूर की शादी कृष्णा कपूर के साथ तय कर दी। वो अपने बेटे राज कपूर की बारात लेकर मुंबई से रीवा पहुंचे थे। दोनों की शादी रीवा में सरकारी बंगले में हुई। रीवा नाम से कृष्णा को इतना लगाव था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी रीमा रखा था।
विज्ञापन

6 of 8
raj kapoor and krishna kapoor
राज कपूर बेहद रंगीन मिजाज के माने जाते थे। शादी के बाद उनका नाम नरगिस, वैजयंती माला और जीनत अमान के साथ जुड़ा। वैजयंती माला के साथ नाम जुड़ने पर तो इतना विवाद हो गया था कि कृष्णा कपूर ने घर छोड़ दिया था। फिर उन्होंने राज कपूर के सामने वैजयंती माला के साथ दोबारा काम ना करने की शर्त रखी। इसके बाद ही वो दोबारा घर लौंटी। राज कपूर के इतने अफेयर के बाद भी कृष्णा कपूर हमेशा उनके साथ रहीं और पूरे परिवार को एक साथ जोड़े रखा। 
विज्ञापन

7 of 8
raj kapoor and krishna kapoor
राज कपूर और कृष्णा कपूर के 5 बच्चे हैं। रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रीमा कपूर और रितु नंदा। वो करीना, रणबीर और रिद्धिमा कपूर की दादी थीं। कृष्णा कपूर को हाल ही में ऋषि कपूर के बर्थडे के वक्त पेरिस में देखा गया था।
विज्ञापन

8 of 8
ranbir kapoor and krishna kapoor
अपनी इतनी उम्र के बाद भी कृष्णा कपूर बेहद एक्टिव थीं। खास बात यह थी कि कृष्णा अपने नए जनरेशन के बच्चों से काफी प्यार करती थीं। वो रणबीर कपूर के बेहद करीब थीं। कृष्णा रणबीर की हर फिल्म देखा करती थीं हालांकि उन्हें 'रॉकस्टार' पसंद नहीं आई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें