फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan 7: कॉफी विद करण में एक्स पति संग फीलिंग्स पर बोलीं सामंथा, हम दोनों को एक कमरे में...'

Thu, 21 Jul 2022 11:45 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कॉफी विद करण में सामंथा और अक्षय - फोटो : इंस्टाग्राम
कॉफी विद करण के तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार संग साउथ की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी शिरकत की। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने पेशेवर जीवन से लेकर निजी जीवन तक के बारे में कई बाते साझा की। इस दौरान उन्होंने पूर्व पति नागा चैतन्य से तलाक के बारे में भी खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया  कि अब भी दोनों के बीच हार्ड फीलिंग्स हैं और दोनों की बीच अभी भी सबकुछ सही नहीं है।
विज्ञापन

2 of 4
कॉफी विद करण सीजन 7 - फोटो : इंस्टाग्राम
कॉफी विद करण में बातचीत के दौरान करण जौहर जब सामंथा से कहते हैं कि "आपके मामले में, मुझे लगता है कि आप पहली बार थे जब आपने और आपके पति ने अलग होने का फैसला किया"। तो सामंथा बीच में ही टोकते हुए कहती हैं एक्स हसबैंड। करण जौहर भी तुरंत इसे सही करते हैं और कहते हैं कि सॉरी पूर्व पति...। जब आप और आपके पूर्व पति अलग होते हैं तो क्या आपको लगता है कि बहुत सारी ट्रोलिंग आपको खुद को वहां से बाहर करने का नतीजा थी।
विज्ञापन

3 of 4
कॉफी विद करण में सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
करण जौहर की बात का जवाब देते हुए एक्ट्रेस सामंथा ने कहा- "हां, मैं इसके बारे में शिकायत नहीं कर सकती क्योंकि मैंने ट्रांसपेरेंसी के लिए उस रास्ते को चुना था और जब अलगाव हुआ तो मैं इससे ज्यादा परेशान नहीं हो सकती थी क्योंकि उन्होंने मेरे जीवन में निवेश किया था। उस समय मेरे पास जवाब नहीं थे।" इसके बाद वह गहरी सांस लेते हुए कहती हैं उस समय मैंने कहा ओके।
विज्ञापन

4 of 4
कॉफी विद करण में सामंथा और अक्षय - फोटो : इंस्टाग्राम
सामंथा ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा "यह मुश्किल रहा है, लेकिन अब यह अच्छा है। मैं मजबूत हूं।" जब करण ने उनसे पूछा, "क्या तुम लोगों में हार्ड फीलिंग्स (कटु भावनाएं) हैं?" सामंथा ने उत्तर दिया, "हार्ड फीलिंग्स हैं जैसे अगर आप हम दोनों को एक कमरे में रखते हैं तो आपको नुकीली चीजों को छिपाना होगा। तो अभी तक, हां।" सामंथा ने स्वीकार किया कि दोनों की बीच अभी रिश्ते अच्छे नहीं हैं हालांकि भविष्य में हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें