फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan: कियारा-सिद्धार्थ के बच्चों के बारे में बात करते नजर आए करण-शाहिद, कहा- कमाल के बच्चे..

Mon, 22 Aug 2022 12:53 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉफी विद करण 7 के आठवें एपिसोड का ट्रेलर रिलीज हो गया है।  शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी करण जौहर के चैट शो में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 
विज्ञापन
कियारा-शाहिद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कॉफी विद करण 7' के आठवें एपिसोड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद अब उनकी गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी कॉफी विद करण के सातवें सीजन के आठवें एपिसोड में नजर आने वाली हैं। बता दें कि कियारा वर्सेटाइल एक्टर शाहिद कपूर के साथ काउच पर डेब्यू करने वाली हैं।

विज्ञापन

शादी के बारे में क्या बोलीं कियारा?
पूरे एपिसोड के दौरान जहां शो के होस्ट करण जौहर, सिद्धार्थ-कियारा की शादी की अफवाहों के इर्द-गिर्द सवाल करते नजर आ रहे हैं, वहीं कियारा यह स्वीकारती हैं कि दोनों कलाकार "दोस्त से कहीं ज्यादा" हैं। इसके साथ ही कियारा ने शादी को लेकर भी कई खुलासे किए। कियारा कहती हैं कि वह शादी में विश्वास करती हैं। उन्होंने कहा, “मेरे आस-पास बहुत सुंदर जोड़ियां हैं, जिनकी शादी काफी सफल रही है। इसलिए मैं भी अपने जीवन में भी ऐसा होते देखना चाहती हूं। लेकिन यह कब होगा वो मैं नहीं बताऊंगी।"

 

डोला रे डोला पर डांस करेंगे शाहिद-करण
कियारा के इस जवाब के बाद करण जोहर और शाहिद कपूर कियारा-सिद्धार्थ की शादी की प्लानिंग करने लगते हैं। शाहिद कहते हैं कि जब भी कियारा और सिद्धार्थ की शादी होगी वह पार्टी में 'डोला रे डोला' गाने पर करण के साथ डांस करेंगे।

विज्ञापन

कियारा के बच्चों के बारे में क्या बोले करण?
डिज़्नी + हॉटस्टार द्वारा जारी किए गए इस ट्रेलर में, शाहिद कपूर, चैट शो के होस्ट करण जौहर के साथ अपने सह-कलाकारों और यहां तक कि कियारा-सिद्धार्थ के संभावित बच्चों के बारे में बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। करण कहते हैं, जब भी होंगे, कमाल के बच्चे होंगे। बता दें कि यह एपिसोड बुधवार को रात 12 बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर टेलीकास्ट होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें