अच्छी बढ़त मिली
इस फिल्म को रविवार की छुट्टी का अच्छा फायदा मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 1.34 करोड़ रूपये रहा। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 1.52 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। वहीं तीसरे दिन यान रविवार को भी फिल्म के कलेक्शन में अच्छी बढ़त दिखी। शुरुआती अनुमान के मुताबिक फिल्म ने रविवार को कुल 2 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.86 करोड़ रूपये है।
19 अगस्त को हुई थी रिलीज
बता दें कि 'फकत महिलाओ मेट' ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर एक करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2022 में पहले दिन इतना स्कोर करने वाली यह पहली गुजराती फिल्म है। बता दें कि यह फिल्म बीते शुक्रवार यानी 19 अगस्त 2002 को रिलीज हुई है। फिल्म के लिए पहला रविवार काफी अच्छा रहा।
बिग बी आए हैं नजर
बता दें कि 'फकत महिलाओ मेट' का निर्देशन जय बोदास ने किया है। इसमें मुख्य किरदार यश सोनी और दीक्षा जोशी ने अदा किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन ने गुजराती सिनेमा में डेब्यू किया है। इस फिल्म में बिग बी कैमियो रोल में नजर आए हैं। पहली बार अमिताभ बच्चन किसी गुजराती फिल्म में एक्टिंग करते नजर आए हैं। इस फिल्म को आनंद पंडित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक 28 वर्षीय युवक चिंतन पारिख पर आधारित है। बता दें कि चिंतन का रोल यश सोनी ने किया है।