फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan: सलमान की वर्जिनिटी से राखी सावंत की प्लास्टिक सर्जरी तक, इन वजहों से सुर्खियां बटोर चुका है 'कॉफी विद करण'

Mon, 11 Jul 2022 09:29 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान, राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर के मशहूर चैट शो कॉफी विद करण की शुरुआत हो गई है। इसके पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह से शिरकत की। दोनों ने अपनी जिंदगी के कई राज खोले। ये बात तो लगभग सभी दर्शक जानते हैं कि करण जौहर के इस शो में सितारों की जिंदगी से जुड़ा तमाम मसाला होता है। पिछले छह सीजन के बाद अब कॉफी विद करण का सातवां सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है। हर सीजन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहा है। आज हम आपको पिछले कुछ सीजन के सबसे चर्चित एपिसोड के बारे में बताने जा रहे हैं।


 
विज्ञापन

2 of 7
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
करीना कपूर-सैफ अली खान (सीजन 1)
साल 2004 में ये किसने सोचा होगा कि सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी हो जाएगी और उनके दो बच्चे होंगे। सीजन 1 में जब करीना शो में आई थीं तो करण ने उनसे रैपिड फायर राउंड के दौरान सैफ अली खान, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को भविष्य में अपने पति के रूप में पहली पसंद के अनुसार क्रम में लगाने को कहा। तब उन्होंने सैफ को सबसे अंतिम जगह दी थी। वहीं जब सैफ अली खान से फिल्म कल हो न हो में नैना के किरदार के लिए पूछा गया तो सैफ ने कहा था कि वह केवल प्रीति जिंटा ही कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत (सीजन 2)
दूसरे सीजन में राखी सावंत भी इस शो का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने अपने बारे में बहुत मजेदार बात कॉफी विद करण में शेयर की थी। उन्होंने अपनी प्लास्टिक सर्जरी के बारे में खुलासा करते हुए कहा था- 'जो चीजें भगवान नहीं देता, वो डॉक्टर दे देता है'। 

4 of 7
प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा (सीजन 3)
कॉफी विद करण के तीसरे सीजन में करीना कपूर ने प्रियंका चोपड़ा के एक्सेंट पर टॉन्ट किया था। उन्होंने कहा- मैं प्रियंका चोपड़ा से पूछना चाहती हूं कि उन्हें ये एक्सेंट मिला कहां से? वहीं सीजन के एक और एपिसोड में प्रियंका ने करीना को करारा जवाब दिया था प्रियंका ने कहा- 'उसी जगह से जहां से उनके (करीना के) बॉयफ्रेंड को मिलता है'। बता दें कि उस वक्त करीना कपूर सैफ अली खान को डेट कर रही थीं। 
विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान (सीजन 4)
सलमान खान ने भी कॉफी विद करण की वजह से बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। शो के चौथे सीजन में सलमान ने अपनी वर्जिनिटी को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था- 'मैं वर्जिन हूं और शादी के लिए खुद को बचा रहा हूं'। सलमान को इस वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

6 of 7
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान (सीजन 5)
सीजन 5 में शाहरुख खान, आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे। वह वास्तव में सबसे यादगार पल था। सीजन 4 में शाहरुख इस शो में नजर नहीं आए थे, तब इस बात को हवा मिली थी कि इस शो की टीआरपी इसी वजह से गिरी है। इस सीजन में जब शाहरुख से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मजेदार अंदार में कहा- 'मैं बस उस शो की टीआरपी को थोड़ा कम करना चाहता था, इस शो के लिए'।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विक्की कौशल नेट वर्थ - फोटो : instagram/vickykaushal09
विक्की कौशल (सीजन 6)
शो के छठे सीजन में विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना साथ नजर आए थे। जब करन जौहर ने विक्की को बताया कि कटरीना कैफ ने एक बार कहा था कि वो और विक्की साथ में काफी अच्छे लगेंगे, तो ये सुनकर विक्की खुशी के मारे आयुष्मान की गोद में गिरकर बेहोशी का नाटक करने लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें