फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan: लाखों की ड्रेस में कॉफी पीने पहुंचे सितारे, कोई 80 हजार तो कोई चार लाख के अटायर में आया नजर

Wed, 03 Aug 2022 01:24 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणवीर सिंह, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर का शो कॉफी विद करण इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ हुआ शो के श्रीगणेश के अब तक चार एपिसोड आ चुके हैं। इस बार शो में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ के सितारे भी शिरकत कर रहे हैं। वहीं कई स्टार ऐसे भी हैं, जो शो में नहीं आना चाहते और उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। हालांकि कॉफी विद करण में पहुंचने वाले सितारे एक से बढ़कर एक बेहतरीन आउटफिट्स में पहुंचते हैं। वहीं शो के होस्ट करण जौहर भी कुछ कम नहीं हैं। वह भी एक से बढ़कर एक सवालों के जरिए सेलेब्स की जिंदगी के कई राज उगलवाते रहते हैं। हालांकि शो के दौरान करण जौहर को भी एक से बढ़कर एक आउटफिट्स में देखा गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार शो में शिरकत करने वाले सितारों ने आखिर कितने लाख की ड्रेस पहनी।
विज्ञापन

2 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
कॉफी विद करण को पहले शो की शुरूआत आलिया भट्ट और रणवीर सिंह से हुई थी। इस दौरान आलिया भट्ट हल्के गुलाबी रंग की शॉर्ट ड्रेस में नजर आई थीं। आलिया इस शो के स्पेशल गेस्ट के रूप में थीं। इस दौरान आलिया भट्ट ने 80 हजार रुपये कीमत की छोटी सी ड्रेस पहनी थी।
विज्ञापन

3 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
आलिया भट्ट के साथ शो में रणवीर सिंह नजर आए थे। शो पर दोनों ने जमकर मस्ती की थी। रणवीर सिंह ने अपनी शादी और फिल्मों को लेकर खूब बातें की। हालांकि रणवीर इससे पहले कॉफी विद करण के छठे सीजन में भी नजर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने क्लासिक वर्साचे का तीन लाख रुपये का अटायर पहना था।

4 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर
कॉपी विद करण के सीजन 7 का हिस्सा जान्हवी कपूर भी बन चुकी हैं। इस दौरान वह अपनी खास दोस्त सारा अली खान के साथ पहुंची थीं। इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जान्हवी और सारा दोनों ने ही करण जौहर के सवालों के बेबाकी से जवाब दिए थे। कॉफी विद करण में जान्हवी कपूर जिस शिमरी ड्रेस में पहुंचीं थीं, उसकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

5 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन
करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच रिश्ते कुछ खास सही नहीं हैं। हालांकि कार्तिक आर्यन करण जौहर के शो कॉफी विद करण के छठे सीजन में पहुंचे थे। इस दौरान वह काफी हैंडसम लग रहे थे। कॉफी विद करण को छठे सीजन में कार्तिक आर्यन मास्टरमाइंड जापान का जैकेट पहनकर पहुंचे थे, जिसकी कीमत करीब चार लाख 32 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान
सारा अली खान और जान्हवी कपूर इस शो के दूसरे एपिसोड में नजर आई थीं। इस दौरान जहां जान्हवी शिमरी ड्रेस में थीं, तो वहीं सारा अली खान ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहनकर बेहद ही हॉट लग रही थीं। इस दौरान दोनों ने कई सारे सीक्रेट बताए और जमकर मस्ती भी की। सारा अली खान की उस ड्रेस की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें