करण जौहर को बॉलीवुड में कई हिट और यादगार फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए तो पहचाना ही जाता है। इसके अलावा उन्हें एक ऐसे निर्माता के तौर पर देखा जाता है, जो स्टार किड्स को अपनी फिल्मों में लॉन्च करते हैं। आलिया भट्ट से लेकर वरुण धवन तक कई ऐसे स्टार किड हैं जिन्होंने करण जौहर की फिल्म से अपना डेब्यू किया है। वही आलिया और करण जौहर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। ऐसे में करण से तन्मय भट्ट आलिया के होने वाले बेबी को बॉलीवुड में लॉन्च करने को लेकर भी सवाल किया।
कॉफी विद करण के सीजन 7 के इस 13वें एपिसोड में सभी जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। जिसमें दानिश सैत करण जौहर का आलिया के नाम पर मजाक उड़ाते दिखे। तो वहीं बातचीत के दौरान तन्मय भट्ट करण जौहर से कहते हैं। "सुनिए करण, वह (आलिया भट्ट) प्रेग्नेंट हैं। आपको लॉन्च करने के लिए एक नया पर्सन मिल गया"। करण जौहर तन्मय भट्ट की बात पर हैरान होते हुए कहते हैं- "ओह नो। इसलिए नहीं....इसलिए नहीं"।
जहां हर एपिसोड में करण जौहर सेलेब्स से उनकी निजी जिंदगी के बारे में बाते निकलवाते नजर आते हैं तो वहीं आज के एपिसोड में वह खुद ही फंसे दिखाई दे रहे हैं। करण जौहर अपने सामने बैठी जूरी से पूछते हैं कि क्या मैं शो में बार-बार आलिया का बहुत नाम लेता हूं? इसके जवाब में दानिश कहते हैं कि मैंने हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' देखी है और इस पूरी फिल्म में आलिया सिर्फ 'शिवा शिवा शिवा' कहती रहती हैं। इसी तरह आप भी शो में सिर्फ 'आलिया! आलिया! आलिया!' करते हैं। इसी तरह से दानिश समेत तन्मय और निहारिका भी करण का जमकर मजाक बनाते दिखे।