कॉफी विद करण
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को शो का प्रोमो रिलीज किया गया था, जिसमें अनिल कपूर ने अपने जवां होने के जवाब से करण जौहर की बोलती बंद कर दी थी। करण ने अनिल कपूर से पूछा कि ऐसी क्या तीन चीजें हैं, जो उन्हें जवां बनाती हैं। इस पर अभिनेता ने जवाब दिया सेक्स और फिर एकदम से कहा ये सब स्क्रिप्टेड है। वहीं, वरुण धवन भी अपने हर सवाल का जवाब अर्जुन कपूर देते नजर आए। इस पर अनिल कपूर कहते हैं, 'मेरा भतीजा है यार।'