फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोएना मित्रा को बदनाम करने की कोशिश, फर्जी अकाउंट से डाली जा रही थीं अश्लील वीडियोज

Sun, 19 Jul 2020 03:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कोएना मित्रा - फोटो : Social Media
इन दिनों सोशल मीडिया पर क्राइम बहुत बढ़ गया है। अक्सर शरारती तत्व किसी बड़ी हस्ती के नाम का सहारा लेकर फर्जी  आईडी बनाते हैं और उसपर गलत तरह का कंटेंट पोस्ट करते हैं। हाल ही में ऐसा ही अभिनेत्री कोएना मित्रा के साथ भी हुआ। कोएना के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उस अश्लील सामग्री पोस्ट की जा रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
कोएना मित्रा - फोटो : social media
दरअसल, कोएना मित्रा के नाम से कोई इंस्टाग्राम और यूट्यूब चला रहा है। इन फर्जी अकाउंट्स से हो रही हरकतों से कोएना बेहद परेशान हैं और इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्क्रीनशॉट साझा किया है। उनका कहना है कि इस यूट्यूब चैनल ने उनके नाम पर अश्लील वीडियोज शेयर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कोएना मित्रा
कोएना मित्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आपको लगता है कि ये फैन क्लब है? आपका मतलब है कि एक फैन मेरे नाम से भद्दे फोटोज और वीडियो साझा कर सकता है? ये अकाउंट मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इनके मेल अकाउंट डिटेल्स और बायो देखिए। अगर ये क्राइम नहीं है तो और क्या है?'
 

4 of 5
कोएना मित्रा - फोटो : voot
कोयना के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, 'क्या दोनों अकाउंट एक ही इंसान चला रहा है? बायीं वाला मुझे आपत्तिजनक नहीं लगता, दायीं तरफ वाला निश्चित रूप से घृणित है।' यूजर को जवाब देते हुए कोएना ने लिखा, 'दोनों ही आपत्तिजनक हैं। पहली बात तो ये कि ये फैन क्लब नहीं हैं। साहिल और सना खान कौन हैं? ये ही लोग मेरे नाम से यूट्यूब चला रहे हैं, जहां ये पोर्न सामग्री डाल रहे हैं। कमेंट करने से पहले उनका बायो पढ़ें।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोएना मित्रा - फोटो : Social Media
बता दें कि कोएना काफी समय से फिल्मों से दूर है। वो बिग बॉस 13 में नजर आई थीं। शो के अंदर वो अच्छा कर रही थीं लेकिन जल्द ही वो बाहर हो गई थीं। साकी साकी गाने से मशहूर हुईं कोएना मित्रा ने कई फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार वो एक बंगाली फिल्म में नजर आई थीं।

करण जौहर पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- लोगों ने तो मुझे 'डायन' तक कह डाला
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें