फिल्म अभिनेत्री कोएना मित्रा आज 35 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 7 जनवरी 1984 को कोलकाता में हुआ। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2001 में ही स्कूल के दिनों से कोएना ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने साल 2001 का ग्लेडरेग्स मेघा मॉडल इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता था। जर्मनी में मिस इंटरकॉन्टिनेंटल के 12 सेमीफाइनलिस्ट में भी उनका नाम था। इसके बाद कोएना को कई विज्ञापनों में देखा गया जिसमें मिरिंडा, मारुति ऑटो, ज्वैलरी और ब्यूटी उत्पाद जैसे क्लीनिक प्लस के लिए एड करते हुए देख गयाा। साल 2004 में फिल्म मुसाफिर से उन्होंने बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में दस्तक दी थी। हिंदी के अलावा तमिल और बंगाली फिल्मों में भी उन्होंने अभिनय किया है।