कैंसर ऐसी बीमारी है, जिसका नाम सुनने भर से रूह कांप जाती है। कैंसर से बॉलीवुड स्टार्स भी अछूते नहीं रहे। इस बीमारी से जूझने वाले कुछ स्टार्स ने इससे जंग जीती तो कुछ ने अपनी जान गंवा दी। सरफरोश, दिलजले, बॉम्बे, भाई, हम साथ-साथ हैं और 'कल हो न हो' जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुकीं सोनाली बेंद्रे भी कैंसर का सामना कर चुकी हैं। हाल ही में सोनाली बेंद्रे एक समारोह में मुस्कुराते हुए हर किसी के साथ सेल्फी खिंचवाती नजर आईं।