फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्टर ने धोखा देकर शूट कर ली थी धर्मेंद्र की अडल्ट फिल्म, सनी देओल ने इस तरह लिया था बदला

Fri, 08 Dec 2017 02:40 PM IST
amarujala.com-Presented By: भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
धर्मेंद्र
70-80 दशक के सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र आज अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। 30 साल तक फिल्मइंडस्ट्री पर राज करने वाले धर्मेंद्र 'हीमैन' और 'एक्‍शन ‌किंग' के नाम से भी फेमस हैं। धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में 'दिल भी तेरा, हम भी तेरे' फिल्म से की थी। दमदार पर्सनैलिटी और खूबसूरत चेहरे की वजह से धर्मेंद्र को हर डायरेक्टर अपनी फिल्म में लेना चाहता था। 
विज्ञापन

2 of 7
सनी देओल
धर्मेंद्र 90 के दशक तक एक सुपरस्टार बन चुके थे। उनका स्टारडम अपनी चरम सीमा पर था, लेकिन इस दौरान वो एक ऐसी गलती कर बैठे जिसके बारे में उन्हें भी पता नहीं चला और इसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी। बात उन दिनों की है जब वो बी-ग्रेड फिल्मों के बादशाह कहे जाने वाले निर्देशक कांति शाह के साथ एक फिल्म में काम कर रहे थे। 

पढ़ें- 60 सालों से गुमनाम हैं धर्मेंद्र की ये दो बेटियां, देओल परिवार ने आज तक सामने नहीं आने दी तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 7
धर्मेंद्र
कांति शाह ने इस फिल्म के दौरान धर्मेंद्र के साथ एक ऐसी चाल चली जिसने धर्मेंद्र के साथ उनके बेटे सनी देओल के भी होश उड़ा दिए थे। आईएमडीबी के अनुसार, कांति शाह ने धोखे से धर्मेंद्र से अपनी अडल्ट फिल्म में काम करवा लिया और धर्मेंद्र को इसका पता भी नहीं चला। लेकिन कांति शाह ने अपनी हद तब पार की जब उन्होंने मसाज करवाने के बहाने धर्मेंद्र के नंगे बदन को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

4 of 7
धर्मेंद्र
मौका था एक सीन के शूट का। धर्मेंद्र सीन का इंतजार कर रहे थे कि तभी वहां कांति शाह आए और धर्मेंद्र से कहा, 'तुम अपनी छाती पर तेल लगा लो और मसाज करवा लो क्योंकि अभी तुम्हें घुड़सवारी का एक सीन करना है और उसमें तुम्हारी छाती नंगी रहनी चाहिए। धर्मेंद्र बिना ना-नुकुर के मान गए। उन्हें लगा फिल्म के एक्शन सीन के लिए ये जरूरी है लेकिन वो कांति शाह की असली मंशा से अंजान थे।

पढ़ें- इस हॉलीवुड फिल्म के स्टार रह चुके हैं धर्मेंद्र, रात 2.30 बजे उठ इंग्लिश बोलने की करते थे प्रैक्टिस
विज्ञापन

5 of 7
dharmendra
धर्मेंद्र अपने शरीर पर तेल लगवाने के लिए बैठे और उसी दौरान कांति शाह ने धर्मेंद्र के नंगे बदन को छोड़ उनके चेहरे के क्लोज शॉट ले लिए। धर्मेंद्र को लगा कांति शाह पूरा शूट कर रहे हैं, लेकिन कांति शाह ने अपने शॉट्स में धर्मेंद्र के नंगे बदन को छोड़ उनके चेहरे को ही शूट किया। इसके बाद कांति शाह ने धर्मेंद्र के उन सींस को एक रेप सीन फिल्माने के लिए इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन

6 of 7
धर्मेंद्र
इसके लिए कांति शाह ने धर्मेंद्र के बॉडी डबल को लिया और उसके चेहरे पर धर्मेंद्र का चेहरा रिप्लेस कर बहुत ही भयावह रेप सींस शूट किए। धर्मेंद्र को तो इस सब के बारे में आखिर तक पता नहीं चला।

लेकिन कुछ लोगों ने धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल को इस बात की खबर दे दी कि उनके पिता एक अडल्ट फिल्म में काम कर रहे हैं। ये सुनकर पहले तो सनी देओल को यकीन नहीं हुआ लेकिन सबूत देखने पर वो गुस्से से तिलमिला गए और उन्होंने तुरंत कांति शाह को फोन करके अपने घर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धर्मेंद्र
घर बुलाकर सनी देओल कांति शाह पर खूब गरजे और धमकी दे दी कि अगर उस फिल्म को सिनेमाघरों से नहीं हटाया गया तो वो उनके खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएंगे। कांति शाह डर गए और उन्होंने सनी देओल के कहने पर फिल्म को हटा लिया। आज ये फिल्म कहीं भी उपलब्ध नहीं है। सनी देओल ने धमकी देकर धर्मेंद्र की फिल्म को तो हटवा दिया लेकिन धर्मेंद्र पर एक अडल्ट फिल्म में काम करने का ठप्पा जरूर लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें