फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की पहली कमाई थी कुल 50 रुपये, किंग खान के बारे में जानें ये खास बातें

Sun, 02 Aug 2020 10:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सुपरस्टार और किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फिलहाल फिल्मी पर्दे से दूर हैं। वह आखिरी बार अभिनेत्री कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। पिछले कुछ वक्त से शाहरुख खान भले की फ्लॉप फिल्मों का सामना कर रहे हों, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों से दर्शकों के दिलों को जीता है। आज हम आपको किंग खान से जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान का जन्म दो नवंबर साल 1965 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम ताज मोहम्मद खान और माता का नाम लतीफ फातिमा था। शाहरुख खान के पिता पाकिस्तान पेशावर के थे जबकि मां हैदराबाद की रहने वाली थीं। वहीं उनकी दादी कश्मीर से संबंध रखती थीं।
विज्ञापन

3 of 8
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान के पिता दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में कैंटीन चलाते थे। इसी वजह से शाहरुख खान का शुरू से ही अभिनय की ओर ज्यादा झुकाव रहा था। वह बहुत से कलाकारों को एनएसडी में अभिनय करते हुए देखते थे। 

4 of 8
शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शाहरुख खान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज के पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की, लेकिन उन्होंने इस पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था। शाहरुख खान से एक बार मशहूर थियेटर निर्देशक बैरी जॉन ने ऑडिशन देने की बात बोली थी। 
विज्ञापन

5 of 8
शाहरुख खान- गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
बैरी जॉन के ऑडिशन में शाहरुख खान ने अपना ऐसा अभिनय दिखाया कि वह पहली ही बार में पास हो गए थे। बात करें शाहरुख खान की पत्नी की तो उनका नाम गौरी खान है। गौरी को शाहरुख खान ने एक पार्टी में देखा, जहां वह उन्हें दिल दे बैठे थे। काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद शाहरुख खान ने गौरी से शादी की थी। 
विज्ञापन

6 of 8
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की पहली कमाई कुल 50 रुपये थी जिसको उन्होंने गायक पंकज उधास के कंसर्ट में कमाया था। फिल्मों में अभिनय करने के पहले शाहरुख खान ने लंबे समय तक टीवी शोज में भी काम किया था। उनके पहले टीवी सीरियल का नाम फौजी था, जो साल 1989 में आया था।
विज्ञापन

7 of 8
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने सात टीवी शोज में काम किया था। फौजी के वह अलावा सर्कस, कौन बनेगा करोड़पति, क्या आप पांचवी पास के तेज हैं ?, जोर का झटका और टोटल वाइपआउट टीवी शोज में नजर आए थे। फिल्मों की बात करें तो उन्होंने पहली फिल्म दिल आशना है साइन की थी, लेकिन वह पहली बार फिल्म दीवाना में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1992 में आई थी। 
विज्ञापन

8 of 8
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान को साल 2005 में भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। किंग खान की ख्याति केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। उन्हें मलेशिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार नाइटहुड से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं उन्होंने साल 2014 में फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार लिजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग ने शाहरुख खान को डॉक्टरेट की उपाधि दी है। 

पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने कोरोना से जीती जंग, इस वजह से दो अगस्त की तारीख उनकी जिंदगी के लिए रहा है खास !
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें