फिल्म- द ग्रे मैन
- फोटो : Social media
नेटफ्लिक्स की सबसे महंगी फिल्म
यह बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म 200 मिलियन अमरीकी डॉलर से ज्यादा के बजट में बनी है, जो नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। पिछले दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों को बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। सामने आए फिल्म में ट्रेलर में रेयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, एना डी अरमास, धनुष समेत सभी कलाकार जबरदस्त एक्शन करते नजर आए। द ग्रे मैन नामक एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर होगी, जिसे एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में रेयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, एना डी अरमास, रेगे-जीन पेज, जेसिका हेनविक, बिली बॉब थॉर्नटन और वैगनर मौरा भी हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी एक फ्रीलांस हत्यारे और पूर्व सीआईए ऑपरेटिव कोर्ट जेंट्री (रेयान) के इर्द-गिर्द घूमती है।