फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों से मांगकर अनिल कपूर ने की थीं अपनी ये फिल्में, रिलीज होते ही हुईं सुपरहिट

Sun, 20 Dec 2020 05:48 PM IST
anand anand बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 7
अनिल कपूर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने बॉलीवुड में देखते देखते अपने चार दशक पूरे कर लिए हैं। इस दौरान 63 साल के अनिल कपूर ने पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाए हैं। किरदार कोई भी हो अनिल कपूर ने उन किरदारों को अपने अभिनय से ज़िंदा कर दिखाया है पर्दे पर। फिर वो चाहे फिल्म 'वो सात दिन' के प्रेम प्रताप सिंह हो, 'राम लखन' के लखन हो, या फिर 'नायक' फिल्म के शिवाजी राव, फिर चाहे वेलकम के मजनू ऐसे कई किरदार हैं जो ना केवल कामयाब है बल्कि आज भी याद किये जाते हैं। इन किरदारों में ऐसे कई किरदार है जो अभिनेता अनिल कपूर ने मांग कर लिए हैं। वो किरदार जो पहले कोई और सुपरस्टार करने वाला था लेकिन जब उनकी बात नहीं बनी तो खुद अनिल कपूर ने मांग कर निभाए वो किरदार।
विज्ञापन

2 of 7
अनिल कपूर - फोटो : social media
नब्बे के दशक में लगातार 13 हिट फिल्म देने वाले एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर ने बीबीसी हिंदी से कहा, "कामयाबी का मतलब मेरे लिए हमेशा से ये रहा है कि अब इस फिल्म के बाद मुझे दूसरी फिल्म मिल गई। इसकी कामयाबी ने मुझे एक काम और दिलवा दिया। फिल्म चले या ना चले मैं इतना सोचता नहीं था। मैं अगले दिन ही अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंच जाया करता था और जब लोग मुझसे आकर कहते थे कि तुम्हारी वो फिल्म नहीं चली तो मैं कहता था वो नहीं चली कोई नहीं, ये देखो क्या सीन किया है मैंने, ये फिल्म ज़रूर चलेगी। देखना सुपरहिट होगी।"
विज्ञापन

3 of 7
Anil Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अनिल कपूर अपने कामयाबी के दौर को याद करते हुए कहते हैं, ''मुझे याद नहीं कि मैंने 13 फिल्में हिट दी। मुझे बस याद है कि 1977 में पहली बार कैमरा का सामना किया था। मेरी पहली फिल्म तेलुगू फिल्म थी और अब देखते ही देखते 40 साल हो गए और इन 40 सालों में जब भी मुझे पता चलता है कि कोई निर्देशक अच्छा काम कर रहा है तो मैं चला जाता हूँ उनसे मिलने और काम मांगता हूँ। मुझे शर्म नहीं है।'' अनुराग कश्यप का ज़िक्र करते हुए अनिल कपूर कहते हैं कि जब मुझे पता चला था कि अनुराग बॉम्बे वेलवेट बना रहे हैं तो मैंने अनुराग से बात करने की कोशिश की जिससे मुझे वो फिल्म मिल जाए। मुझे गैंगस्टर वाला किरदार करना था लेकिन वो रोल उन्होंने करण जौहर को दे दिया। मुझे बुरा लगा मगर ठीक है मैंने कहा मेरा भी वक्त आएगा जब मैं इनके साथ काम करूंगा।

4 of 7
अनिल कपूर - फोटो : social media
2003 में अनुराग एक फिल्म बनाना चाहते थे जिसका नाम था 'एल्विन कालीचरण' जो कभी बन ही नहीं पाई। सब एक-दूसरे के साथ काम करना चाहते हैं। आपकी नियत साफ है तो ऊपर वाला खुद ही चाहता है कि ये फिल्म ना बने, और फिर वो ही एक फिल्म लेकर आता है चाहे वो कुछ साल बाद ही सही, वक्त पर आती है फिल्म। आज मैं अनुराग के साथ सह कलाकार के तौर पर काम कर रहा हूँ फिल्म 'एके वर्सेज एके' में। अब मुझे इंतज़ार है जब अनुराग मेरी किसी फिल्म का निर्देशन भी करे।' बॉम्बे वेलवेट वो पहली फिल्म नहीं है जब अनिल कपूर किसी निर्देशक के पास गए हो काम मांगने इस से पहले भी वो ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अनिल कपूर - फोटो : twitter
अनिल कपूर कहते हैं, ''के. विश्वनाथ फिल्म 'ईश्वर' बना रहे थे। मैं उनसे मुंबई के एक होटल मैं टकरा गया तो मैंने उन्हें पकड़ लिया और जब उन्होंने बताया कि वो कमल हासन के साथ फिल्म बना रहे हैं और उस फिल्म को राज कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। उन दिनों राज कपूर जी हमारे घर एक दिन खाने पर आए तो मैंने उनको वहां पकड़ लिया और उन्होंने मुझसे कहा कि मैं कमल के साथ फिल्म बना रहा हूं और अगर वो नहीं करेगा तो तुम कर सकते हो। जब कमल ने वो फिल्म नहीं की तो मैंने निर्देशक से बात की और वो फिल्म मैंने कर ली।'' चर्चित फिल्म नायक में का जिक्र करते हुए अनिल कपूर ने बताया, 'फिल्म 'नायक' भी मैंने मांग कर की। नायक में भी निर्देशक और निर्माता आमिर खान या फिर शाहरुख को लेना चाहते थे और जब उन्होंने वो फिल्म नहीं की तो मैंने कर ली। फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में भी निर्देशक डैनी बॉयल किसी और को लेना चाहते थे लेकिन फिर ये फिल्म मुझे मिली। नेटफ्लिक्स की आने वाली फिल्म 'एके वर्सेज एके' में भी मुझे सुनने में आया था कि निर्देशक पहले किसी और को लेना चाहते थे लेकिन ये फिल्म घूम फिर के मेरे पास आ गई।'
विज्ञापन

6 of 7
अनिल कपूर - फोटो : social media
इन फिल्मों के अलावा भी अनिल कपूर की फिल्मों में कुछ और भी बड़ी फिल्में हैं जो आज भले ही उनके नाम से जानी जाती हो लेकिन पहले ये फिल्म किसी और को मिल रही थी। उन्हीं फिल्म में एक नाम था 'मिस्टर इंडिया' का। इस फिल्म में अनिल कपूर के किरदार को खूब सरहाना मिली थी लेकिन इस फिल्म के लिए शेखर कपूर की पहली पसंद अमिताभ बच्चन थे। हालांकि बाद में इस फिल्म में अनिल को कास्ट कर लिया गया था। शेखर सुमन ने शो लाइट कैमरा किस्से में अनिल कपूर से जुड़ा एक रोचक किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म 'लम्हे' के लिए यश जी की पहली पसंद अमिताभ बच्चन और रेखा थी लेकिन बाद उन्हें महसूस हुआ कि कहानी के लिहाज से अमिताभ उम्र में बड़े दिखाई देंगे। इसलिए उन्होंने अमिताभ का ख्याल मन से निकाल दिया और नए चेहरे की तलाश करने लगे। फिल्म की लेखिका हनी ईरानी ने यश चोपड़ा को तस्वीरों से भरा एक लिफाफा दिया, जिसपर लिखा हुआ था, 'एक न्यूकमर, जो आपकी फिल्म करना चाहता है। उन तस्वीरों को देखने के बाद यश चौंक गए थे क्योंकि वे तस्वीरें अनिल कपूर की थीं जो उन्होंने खुद भिजवाई थी। उस वक्त अनिल कपूर बहुत बड़ा नाम बन चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनिल कपूर - फोटो : Social Media
उस शो में इस घटना का ज़िक्र विस्तार से करते हुए शेखर सुमन ने आगे बताया था कि अनिल की तस्वीरें देखने के बाद यश चोपड़ा ने अनिल कपूर को उनसे मिलने के लिए बुलाया। अनिल ने यश को कहा कि वे हर कीमत पर उनकी फिल्म करना चाहते हैं। यश ने बहुत समझाने की कोशिश की कि वे फिल्म के किरदार के हिसाब से बड़े दिखाई देंगे, लेकिन अनिल उनकी बात मानने के लिए तैयार नहीं थे। अनिल उनसे बार-बार यही कह रहे थे कि वे इस रोल के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। तभी अचानक यश पूछ बैठे कि क्या वे अपनी मूंछें हटवा सकते हैं? काफी सोच विचार के बाद अनिल अपनी मूंछें हटवाने के लिए तैयार हो गए। यश ने उन्हें दूसरे दिन फोटोशूट के लिए बुला लिया और बिना मूंछों के अनिल और अभिनेत्री श्रीदेवी की जोड़ी यश चोपड़ा को बेहद पसंद आई और तब जाकर ये फिल्म 'लम्हे' बनी। 

पढ़ें: करीना कपूर देंगी गर्भधारण पर पूरा ज्ञान, तैमूर के जन्मदिन पर जारी किया किताब का कवर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें