अमिताभ बच्चन का पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का 10वां सीजन ऑन एयर हो चुका है। इस बार प्रोग्राम की टैग लाइन है ‘कब तक रोकोगे’। फॉर्मेट में कोई खास बदलाव नहीं किए गए हैं लेकिन कुछ नए फीचर जरूर जोड़े गए हैं। अगर आप भी बिग बी के साथ हॉट सीट पर बैठने के इच्छुक है तो इससे पहले आपको इन 6 दिलचस्प लेवल भी पार करने होते हैं इसके बाद ही आप करोड़पति बनने का सपना देख सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
KBC 9 With Neha Namdev
स्टेप 1
kbc के प्रमोशन के दौरान हर दिन दर्शकों से एक सवाल पूछा जाता है। इन सवालों का जवाब देने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है। खास बात यह है कि रजिस्ट्रेशन कराने के भी चार अलग-अलग तरीके हैं। अपना रजिस्ट्रेशन कराने में सफल होने के बाद आपको केबीसी की तरफ से मैसेज दिया जाता है और चयन किए जाने पर शो की टीम आपसे संपर्क करती है।
विज्ञापन
3 of 8
kbc
स्टेप 2
पहले स्टेप में पूछे गए सवाल का सही जवाब देने वालों में से कुछ लोगों का सलेक्शन किया जाता है। इसके बाद लगभग 9990 लोगों को कॉल सेंटर एग्जिक्यूटिव फोन करते हैं। कॉल सेंटर अधिकारी आपसे पूछते हैं कि आपने शो में हिस्सा लेने के लिए अपना जवाब भेजा था या नहीं? अगर आप कॉल सेंटर अधिकारी के सवालों का जवाब नहीं दे पाते तो आपको एक बार फिर से कॉल किया जाता है लेकिन अगर दूसरी बार सवालों का अनुकूल जवाब नहीं मिलता है तो आपका रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो जाता है।
4 of 8
kbc
स्टेप 3
ऑडिशन की जगह और तारीख तय होने के बाद कैंडिडेट को अपनी पासपोर्ट साइज की चार कलर फोटो, पैन कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट तथा अन्य जरूरी कागजात अपने साथ लेकर जाना होता है। इसके साथ ही इसी दिन यह भी तय कर लिया जाता है कि शो के दौरान ‘फोन ए फ्रेंड’ की लाइफ लाइन पर वो अपने किस दोस्त को फोन करेंगे? कैंडिडेट को अपने दोस्त का नाम बताने के साथ ही उसकी चार पासपोर्ट साइज फोटो भी देनी होती है।
विज्ञापन
5 of 8
KBC 9
स्टेप 4
स्टेप 4 में कैंडिडेट को दो राउंड के एंट्रेंस टेस्ट जिसमें लिखित और वीडियो टेस्ट शामिल है से गुजरना पड़ता है। जो कैंडिडेट इस परीक्षा को पास होते हैं वही इस शो में आगे जा पाते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
KBC 9
स्टेप 5
एंट्रेस टेस्ट पास करने के बाद कैंडिडेट को तीन सदस्यीय मेंबर्स का सामना करना होता है। जिसके बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड के लिए लिस्ट तैयार की जाती है। इस राउंड के लिए भी दो लिस्ट बनाई जाती है ताकि किसी कैंडिडेट के किसी वजह से अनुपस्थित होने पर दूसरे कैंडिडेट को मौका मिल सके।
विज्ञापन
7 of 8
KBC_9
स्टेप 6
‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ राउंड इस शो के शुरुआत में दिखाया जाता है। जिसके तहत चार विकल्पों के साथ प्रतिभागियों से एक प्रश्न पूछा जाता है तथा प्रश्न का जवाब सबसे पहले और सही देने वाले कैंडिडेट को मौका दिया जाता है खेल में आगे बढ़ने का। ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ में नंबर न आने पर प्रतियोगी घर लौट जाते हैं।
इस बार शो में यह नहीं बदलेगा
लाइन लाइन, फिफ्टी-फिफ्टी, ऑडियंस पोल और जोड़ीदार जैसे सेगमेंट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। खास बात ये है कि पिछले सीजन में जिस ‘आस्क द एक्सपर्ट’ सेगमेंट को हटा दिया गया था, उसकी इस बार वापसी हो रही है। पहले फोन पर एक्सपर्ट से जवाब लिया जाता था लेकिन इस बार यह वीडियो कॉल के जरिए होगा।