फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर-द मूवी' के सामने ढेर हुई 'हैवान', जानें सभी फिल्मों की शनिवार की कमाई

Sun, 13 Sep 2026 07:57 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: इन दिनों थिएटर्स में कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में लगी हुई हैं। इनमें 'हैवान' और 'मिर्जापुर-द मूवी' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं हनुमान अंश भी जोरदार कमाई कर रही है। जानिए इन सभी फिल्मों का शनिवार का कलेक्शन। 
 
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर को रिलीज हो गई है। वहीं 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। जानिए इन फिल्मों ने शनिवार को कितनी कमाई की है। 
विज्ञापन

2 of 4
हैवान फिल्म - फोटो : अमर उजाला
'हैवान' की खराब शुरुआत 
  • अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' शुक्रवार 11 सितंबर को रिलीज हो गई है।
  • प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी नहीं रही।
  • पहले दिन फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया था।
  • वहीं वीकएंड होने के बावजूद कल दूसरे दिन 'हैवान' 2.50 करोड़ का कारोबार कर पाई।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.51 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर द मूवी' का जलवा बरकरार 
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' रिलीज के बाद से ही शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए पूरे 9 दिन हो गए हैं। कल शनिवार को फिल्म ने वीकएंड का पूरा फायदा उठाया। कल 9वें दिन इसने 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 170.48 करोड़ का हो गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
‘हनुमान अंश’ - फोटो : instagram @taranadarsh
बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर 'हनुमान अंश' 
  • फिल्म हनुमान अंश को थिएटर्स में रिलीज हुए पूरे 37 दिन हो गए हैं।
  • इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर है।
  • अभी भी फिल्म सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई कर रही है।
  • कल शनिवार को इसने 18.50 करोड़ की कमाई की।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 192.18 करोड़ का हो गया है।
  • फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 

ये भी पढ़ें- हैवान कलेक्शन: क्या दूसरे दिन चला अक्षय और सैफ की फिल्म का जादू? जानें ‘हनुमान अंश’ के आगे कितनी हुई कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें